लाइव न्यूज़ :

दूध में इस पाउडर का एक चम्मच मिलाकर पिएं पुरुष, पाएंगे दमदार बॉडी, सेक्स लाइफ होगी बेहतर

By गुलनीत कौर | Updated: January 6, 2019 07:35 IST

छुहारा में कैल्शियम की ढेर सारी मात्रा से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। बॉडी के लिए यह एक पावरहाउस की तरह काम करता है

Open in App

मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी के कारण पुरुषों की लाइफ प्रभावित होती है। रोजाना के कामकाज और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पुरुषों का शारीरिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है। शरीर को सुडोल और दमदार बनाना भी आवश्यक है। समय से भोजन करना और सही डायट उन्हें फिट बना सकती है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो उनके शरीर को बड़ी मजबूती दे सकती हैं। 

पुरुषों को रोजाना एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए। दूध में मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व और कैल्शियम की भरपूर मात्रा शरीर को चुस्ती प्रदान करती है। दिनभर एनर्जी बनाए रखती है। चाहें तो रात को सोने से पहले दूध पिएं। सुबह ताजगी के साथ नींद खुलती है। लेकिन दूध में एक चीज मिलाकर पियेंगे तो दोगुना परिणाम हासिल होंगे।

पुरुष दूध के साथ 2 छुहारे खाएं या फिर छुहारे का पाउडर बनाकर उसका एक चम्मच गर्मा-गर्म दूध में मिलाकर पी जाएं। इस छुहारे के अनेकों फायदे हैं। छुहारा खजूर की तरह ही होता है। इसे आप खजूर का दूसरा रूप कहा सकते हैं। छुहारा तासीर में गर्म होता है इसलिए गर्मियों में इसका कम सेवना करना चाहिए।

लेकिन सर्दियों में आप इसकी मात्रा डबल कर सकते हैं। छुहारा एनर्जी देने वाले गुणों से भरपूर होता है। सुबह सुबह यदि गर्म दूध के साथ दो छुहारे खा लें तो दिनभर कुछ ना भी खाने पर आपको थकान महसूस नहीं करेंगे। छुहारा की बजाय यदि इन्हें सुखाकर आप इनका पाउडर बनायेंगे तो आप लंबे समय तक इसे अपने पास रख सकते हैं। आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध, छुहारा पीने के फायदे:

- लंबे समय से कोई रोग है और उसकी वजह से शरीर में कमजोरी हो तो लगातार एक सप्ताह दूध के साथ छुहारा लें, सारी थकान और कमजोरी छूमंतर हो जाएगी- छुहारे में प्रोटीन और फाइबर की उपयुक्त मात्रा होती है जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। कोई बीमारी छू भी नहीं पाती है- छुहारे में वसा की कमी होती है जिसकी वजह से दिल के मरीजों के लिए यह बहुत अच्छा है। इसके सेवन से बॉडी में कोलेस्ट्रोल कम बनता है। हार्ट अटैक का ख़तरा कम होता है

- छुहारे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हाई बीपी मरीजों का ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है और लो बीपी वालों के शरीर को मजबूती प्रदान कर यह फिट बनाता है- दूध के साथ सीधा छुहारा खाने की बजाय सूखा छुहारा या पाउडर लें। इसमें कम नमी और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जिस वजह से यह वजन कम करने में मदद करता है- छुहारा मीठा होता है, इसमें कैलोरी भी होती है लेकिन बावजूद इसके यह वजन कम करता है, क्योंकि इसके सेवन से रोज सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है

- छुहारा में कैल्शियम की ढेर सारी मात्रा से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। बॉडी के लिए यह एक पावरहाउस की तरह काम करता है- स्पर्म काउंट का घटना, प्री-एजेकुलेशन, थकान की वजह से सेक्स सेशन का कम होना, उत्तेजना में कमी, दूध के साथ छुहारा इन सभी समस्याओं का एकमात्र प्रभावी इलाज है

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कब्ज, एसिडिटी, गैस से बचाता है इन तीन हरी चीजों का सेवन, वजन भी होगा कंट्रोल

ऐसे लें दूध छुहारा

आप चाहें तो रोजाना गर्म दूध के साथ दो छुहारा ले सकते हैं। या फिर दूध के साथ 2 से 3 सूखा छुहारा भी लिया जा सकता है। अगर छुहारा का टेस्ट पसंद ना आए तो इन्हें धूप में सुखाकर मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेंड करके पाउडर बना लें। रोजाना एक गिलास गर्म दूध में इसका केवल एक चम्मच पाउडर मिलाएं और गर्मा-गर्म पी जाएं। केवल एक सप्ताह में शरीर की कमजोरी, थकान सेक्स में कमी जैसी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब