दूध में इस पाउडर का एक चम्मच मिलाकर पिएं पुरुष, पाएंगे दमदार बॉडी, सेक्स लाइफ होगी बेहतर

By गुलनीत कौर | Updated: January 6, 2019 07:35 IST2019-01-06T07:35:41+5:302019-01-06T07:35:41+5:30

छुहारा में कैल्शियम की ढेर सारी मात्रा से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। बॉडी के लिए यह एक पावरहाउस की तरह काम करता है

Health benefits of eating dry dates or chhuara with hot milk daily for men | दूध में इस पाउडर का एक चम्मच मिलाकर पिएं पुरुष, पाएंगे दमदार बॉडी, सेक्स लाइफ होगी बेहतर

दूध में इस पाउडर का एक चम्मच मिलाकर पिएं पुरुष, पाएंगे दमदार बॉडी, सेक्स लाइफ होगी बेहतर

मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी के कारण पुरुषों की लाइफ प्रभावित होती है। रोजाना के कामकाज और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पुरुषों का शारीरिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है। शरीर को सुडोल और दमदार बनाना भी आवश्यक है। समय से भोजन करना और सही डायट उन्हें फिट बना सकती है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो उनके शरीर को बड़ी मजबूती दे सकती हैं। 

पुरुषों को रोजाना एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए। दूध में मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व और कैल्शियम की भरपूर मात्रा शरीर को चुस्ती प्रदान करती है। दिनभर एनर्जी बनाए रखती है। चाहें तो रात को सोने से पहले दूध पिएं। सुबह ताजगी के साथ नींद खुलती है। लेकिन दूध में एक चीज मिलाकर पियेंगे तो दोगुना परिणाम हासिल होंगे।

पुरुष दूध के साथ 2 छुहारे खाएं या फिर छुहारे का पाउडर बनाकर उसका एक चम्मच गर्मा-गर्म दूध में मिलाकर पी जाएं। इस छुहारे के अनेकों फायदे हैं। छुहारा खजूर की तरह ही होता है। इसे आप खजूर का दूसरा रूप कहा सकते हैं। छुहारा तासीर में गर्म होता है इसलिए गर्मियों में इसका कम सेवना करना चाहिए।

लेकिन सर्दियों में आप इसकी मात्रा डबल कर सकते हैं। छुहारा एनर्जी देने वाले गुणों से भरपूर होता है। सुबह सुबह यदि गर्म दूध के साथ दो छुहारे खा लें तो दिनभर कुछ ना भी खाने पर आपको थकान महसूस नहीं करेंगे। छुहारा की बजाय यदि इन्हें सुखाकर आप इनका पाउडर बनायेंगे तो आप लंबे समय तक इसे अपने पास रख सकते हैं। आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध, छुहारा पीने के फायदे:

- लंबे समय से कोई रोग है और उसकी वजह से शरीर में कमजोरी हो तो लगातार एक सप्ताह दूध के साथ छुहारा लें, सारी थकान और कमजोरी छूमंतर हो जाएगी
- छुहारे में प्रोटीन और फाइबर की उपयुक्त मात्रा होती है जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। कोई बीमारी छू भी नहीं पाती है
- छुहारे में वसा की कमी होती है जिसकी वजह से दिल के मरीजों के लिए यह बहुत अच्छा है। इसके सेवन से बॉडी में कोलेस्ट्रोल कम बनता है। हार्ट अटैक का ख़तरा कम होता है

- छुहारे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हाई बीपी मरीजों का ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है और लो बीपी वालों के शरीर को मजबूती प्रदान कर यह फिट बनाता है
- दूध के साथ सीधा छुहारा खाने की बजाय सूखा छुहारा या पाउडर लें। इसमें कम नमी और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जिस वजह से यह वजन कम करने में मदद करता है
- छुहारा मीठा होता है, इसमें कैलोरी भी होती है लेकिन बावजूद इसके यह वजन कम करता है, क्योंकि इसके सेवन से रोज सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है

- छुहारा में कैल्शियम की ढेर सारी मात्रा से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। बॉडी के लिए यह एक पावरहाउस की तरह काम करता है
- स्पर्म काउंट का घटना, प्री-एजेकुलेशन, थकान की वजह से सेक्स सेशन का कम होना, उत्तेजना में कमी, दूध के साथ छुहारा इन सभी समस्याओं का एकमात्र प्रभावी इलाज है

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कब्ज, एसिडिटी, गैस से बचाता है इन तीन हरी चीजों का सेवन, वजन भी होगा कंट्रोल

ऐसे लें दूध छुहारा

आप चाहें तो रोजाना गर्म दूध के साथ दो छुहारा ले सकते हैं। या फिर दूध के साथ 2 से 3 सूखा छुहारा भी लिया जा सकता है। अगर छुहारा का टेस्ट पसंद ना आए तो इन्हें धूप में सुखाकर मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेंड करके पाउडर बना लें। रोजाना एक गिलास गर्म दूध में इसका केवल एक चम्मच पाउडर मिलाएं और गर्मा-गर्म पी जाएं। केवल एक सप्ताह में शरीर की कमजोरी, थकान सेक्स में कमी जैसी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

Web Title: Health benefits of eating dry dates or chhuara with hot milk daily for men

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे