लाइव न्यूज़ :

Diet tips: रात को सोने पहले 2 लौंग चबाकर गर्म पानी पियें, 10 गंभीर बीमारियों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: April 15, 2021 10:50 IST

गर्म पानी के साथ लौंग खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बन सकता है

Open in App
ठळक मुद्देगर्म पानी के साथ लौंग खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बन सकता है पोषक तत्वों का भंडार है लौंगसर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का बेहतर इलाज

लौंग खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला भारतीय मसाला है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भो होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। औषधीय गुणों की वजह से लौंग का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता रहा है।

लौंग का नियमित रूप से उपयोग किये जाने पर आपको पेट की बीमारियों के साथ-साथ दांत और गले के दर्द से राहत मिल सकती है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल तनाव और आम पेट की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। 

लौंग के पोषक तत्व

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह छोटा मसाला पार्किंसंस डिजीज को दूर रखने में मदद कर सकता है। इसमें आवश्यक तत्व जैसे विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, थायमिन, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

लौंग का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका

लौंग को खाने में शामिल करने के कई तरीके हैं। अधिकतर लोग खाना बनाने में लौंग का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसके अधिक फायदा लेना चाहते हैं, तो आको इसे रात को सोने से पहले खाना चाहिए और उसके बाद एक गिलास गर्म पानी पीने चाहिए। वैसे आप लौंग को भूनकर भी खा सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको कई गंभीर समस्यायों से बचने में मदद मिल सकती है। 

रात को लौंग खाने के फायदे

- रात को लौंग का सेवन करने से कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है, यह आपके पाचन में भी सुधार करता है।- लौंग एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण हैं। इसमें एक प्रकार का सैलिसिलेट होता है जो मुंहासों को रोकने में मदद कर सकता है।- गर्म पानी के साथ लौंग का सेवन करने से दांत दर्द से राहत मिल सकती है। आप अपने दांतों पर एक लौंग भी रख सकते हैं, जहाँ आपको राहत पाने के लिए दर्द होता है।- लौंग गले की खराश और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।- हाथ-पैर कांपने की समस्या से पीड़ित लोग समस्या से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले 1-2 लौंग का सेवन कर सकते हैं।- रोजाना लौंग का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है, जो समय की जरूरत है।- लौंग आपको खांसी, सर्दी, वायरल संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, साइनस और अस्थमा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब