लाइव न्यूज़ :

काले लहसुन के फायदे : कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसे 8 रोगों से बचा सकता है काला लहसुन, जानें कैसे करें सेवन

By उस्मान | Updated: October 19, 2021 09:10 IST

बताया जाता है कि काला लहसुन सफेद लहसुन की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि काला लहसुन सफेद लहसुन की तुलना में अधिक फायदेमंद होता हैकोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है काला लहसुनइम्यून सिस्टम को करे मजबूत बनाता है काला लहसुन

लहसुन एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सबसे अधिक फायदेमंद है। लहसुन को सैकड़ों वर्षों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा सुपरफूड है, जो बड़ी मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है।

लहसुन एक मजबूत स्वाद वाला मसाला है, इसलिए इसे आमतौर पर अकेले नहीं खाया जाता है, बल्कि अन्य सब्जियों में मसाला के रूप में और आम तौर पर कम मात्रा में खाया जाता है।

आप अक्सेर सफेद लहसुन का सेवन करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि काल लहसुन भी होता है। इसके सबसे खास बात यह है कि इसकी गंध इतनी ज्यादा नहीं होती है और यह धीरे-धीरे लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड के रूप में उभर रहा है।

काला लहसुन, कोई नई चीज नहीं है। बल्कि यह सफेद लहसुन का ही फॉर्मेंट किया गया नया रूप या फिर पुराना सफेद लहसुन है। इसकी खूशबू सफेद लहसुन की तरह तीखी नहीं होती है। लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

काले लहसुन के सारे गुण सफेद लहसुन के ही समान होते हैं, लेकिन ब्लैक गार्लिक में फर्मनटेशन के कारण इसमें जो एंटीऑक्सिडेंट्स बनते हैं, ये गुण काफी यूनिक होते हैं। ये फ्लवोनॉइड्स, पॉलीफिनॉल्स और ऐल्कलॉइड्स से भरपूर होते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।

काले लहसुन के फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायककाले लहसुन में ऐसे गुण होते हैं जिनमें हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने की क्षमता है, यह प्रोटीन और बी विटामिन का भी भंडार है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल, टाइप 2 डायबिटीज, थकान और तनाव के जोखिम को कम करने में भी सहायक है।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत  दूसरी ओर, इसमें एंटीऑक्सीडेंट क्षमता होती है, जीव के पाचन को बढ़ावा देता है, ऊर्जा प्रदान करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वास्थ्य को मजबूत करने में सहायक है।

एंटीबैक्टीरियल गुणकाले लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक दो पावरफुल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है. इसके नियमित सेवन से वायरस और बैक्टीरिया से बचाव हो सकता है। 

एमिनो एसिड का भंडारइतना ही नहीं काले लहसुन में 18 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जिनमें आर्जिनिन और ट्रिप्टोफैन भी शामिल हैं। अमीनो एसिड आवश्यक पदार्थ हैं जो जीव उत्पन्न नहीं कर सकते हैं और भोजन के माध्यम से इसे शामिल करना आवश्यक है।  

हृदय रोगों को रोकने में मददगारकुल मिलाकर काला लहसुन एक सुपरफूड है क्योंकि यह हृदय रोगों को रोकने में मदद करता है। यह धमनियों की स्थिति में सुधार करने में योगदान देता है, क्योंकि यह रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूतअंत में, काले लहसुन का एक और गुण यह है कि यह प्रोटीन और कोलेजन का स्रोत है। कोलेजन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पदार्थ है, जो जोड़ों, ऊतकों और हड्डियों को पुनर्जीवित और मजबूत करने में शामिल है।

कैंसरों के इलाज में है मददगारकाला लहसुन पेट के कैंसर, ब्लड कैंसर और कोलन कैंसर के इलाज में काफी मददगार साबित होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही लिवर की समस्या के लिए भी काफी असरदार होता है। इसके सेवन से लिवर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। काला लहसुन दिमाग को स्वस्थ रखने का काम भी करता है।

काले लहसुन का सेवन कैसे करें काला लहसुन एक ऐसा भोजन है जो अपने स्वास्थ्य लाभ और गुणों की वजह से पूरी दुनिया में अपना स्थान बना चुका है। इसे खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। 

काले लहसुन का स्वाद बेहतर है और यह ज्यादा कड़वा भी नहीं होता है इसलिए इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जा सकता है। काले लहसुन को सलाद, चिकन, मांस, टोस्ट आदि में किया जा सकता है. आप इसे अपने पसंदीदा पास्ता बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यमधुमेह का महाप्रकोप रोकने की क्या तैयारी ?

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यDiabetes Risk Alert: 2019 में देश के 45 साल और उससे अधिक आयु के हर 5 शख्स में से एक को डायबिटीज, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम