लाइव न्यूज़ :

खाली पेट खाएं भुना हुआ लहसुन और लौंग, कैंसर, अस्थमा, बीपी, खांसी, कोलेस्ट्रॉल जैसे 15 रोगों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: June 16, 2021 11:31 IST

इन चीजों को भूनकर खाने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और सेहत को कई फायदे होते हैं

Open in App
ठळक मुद्देइन चीजों को भूनकर खाने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए करें इनका सेवनपोषक तत्वों का खजाना है लहसुन और लौंग

लहसुन और लौंग जैसे मसालों का खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे आप इनका सेवन कई तरह से कर सकते हैं. बताया जाता है कि लौंग और लहसुन को भूनकर खाने से इनका स्वस्द और पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं कि लौंग और लहसुन को भूनकर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

लहसुन को भूनकर खाने के फायदे

लहसुन को आयुर्वेद में गुणों की खान बताया गया है। लहसुन का सेवन कई तरह से किया जाता है। लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

- भुना हुआ लहसुन सर्दी के दिनों में ठंड, खांसी और जुकाम से बचाता है। इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। भुना लहसुन खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

- लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है। 

- लहसुन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल गुणों की वजह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई कर बीमारियों से बचाता है। 

- रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है। इसमें धमनियों की सफाई करने की क्षमता होती है। 

- लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।

- इससे वजन कम किया जा सकता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इसीलिए इसके सेवन से वजन घटेगा और मोटापा कम हो जाएगा।

लौंग को भूनकर खाने के फायदे

कड़वे और तीखे स्वाद के कारण बहुत से लोग लौंग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा औषधीय रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद में लौंग का उपयोग मितली, पाचन विकार और फ्लू का इलाज करने के लिए किया जाता है।

- लौंग में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन रोज रात को सोते समय करना आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप रोज रात को सोते समय लौंग को भूनकर खाएंगे, तो इससे आपकी पेट संबंधित समस्या दूर हो सकती है।

- नाक में सूजन से राहत दिलाने में लौंग बहुत फायदेमंद है। यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। आप पूरी लौंग को सूंघकर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। रोजाना तीन से चार चम्मच लौंग के तेल को गर्म पानी में मिलाकर पीने से इंफेक्शन नहीं होता है और सांस लेना आसान हो जाता है।

- लौंग आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको संक्रमण और सर्दी से बचाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी त्वचा और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

- सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे विकार आम हैं। ऐसे में लौंग आपको इस समस्या से राहत दिला सकती है। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले दो लौंग भूनकर खानी चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम में राहत के साथ गले में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। 

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब