सेब खाने के अनगित फायदे हैं। ऐसा माना जाता है कि रोजाना अगर एक सबा का सेवन किया जाए, तो डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेब इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की चाय भी पी जाती है और इससे सेहत को कई लाभ होते हैं।
सेब की चाय को स्वास्थ्य लाभ के कारण काफी लोकप्रियता मिली है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। सेब कई आवश्यक पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है, इसलिए इसकी चाय पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है।
इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूतसेब में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है इसलिए नियमित रूप से सेब की चाय पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।
पाचन तंत्र रहता है दुरुस्तइसमें फाइबर पाया जाता है जिससे यह पाचक अंगो को मजबूत करके पाचन को दुरुस्त करता है। साथ ही आपके पाचन तंत्र को संतुलित करने का काम करता है।
वजन कम करेंइसके रोजाना सेवन से आपका वजन कम हो सकता है। जब इसका रोज सेवन करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिक सिस्टम बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से घटता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकसेब की चाय में पाए जाने वाले स्वस्थ यौगिकों का शरीर के अंदर रक्त शर्करा के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सेब की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है।
कब्ज तोड़ने में सहायकअगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज सुबह में सेब की चाय पीनी चाहिए। यह आपके पाचन में सुधार करने में सहायक हो सकता है, जो बदले में कब्ज को ठीक कर सकता है।
हड्डी के स्वास्थ्य में सुधारसेब की चाय उच्च मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी और सोडियम प्रदान करती है, ये सभी मजबूत हड्डियों के निर्माण में मदद कर सकते हैं। कमजोर हड्डियों वाले लोग इसका सेवन जरूर करें।
दिल की सेहत को बेहतर बनाता हैसेब की चाय के सक्रिय तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे रक्तचाप कम होता है। नियमित रूप से सेब की चाय पीने से आपके दिल को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है।
आंखों की रोशनी में सुधारसेब की चाय में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स आपकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ दृष्टि की रक्षा करके आंखों से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। बुजुर्गों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
शरीर की सफाई करे शरीर या खून में जमा अशुद्धियां साफ करने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के भीतर जमा विषाक्त पदार्थों की सफाई कर सकते हैं।
सेब की चाय कैसे बनाये2 कप पानी1 बड़ा सेब2 ब्लैक टी बैग्स1 चम्मच दालचीनी पाउडर
विधि मध्यम आंच पर एक गहरा पैन रखें और उसमें पानी उबालें। इस बीच, सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज हटा दें। टुकड़ों को पानी में डालें और इसे उबलने दें। अब आंच को कम कर दें और इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। एक चम्मच के साथ हिलाओ और मिश्रण को 20 मिनट तक उबालने दें। आंच बंद करें और उसमें टी बैग डुबोएं। इसे फिर से मिलाएं और आनंद लें।