लाइव न्यूज़ :

सावधान! ऐसी 10 चीजें जो आपको एक साथ नहीं खानी चाहिए, धीरे-धीरे पूरे शरीर को बना देंगी जहरीला

By उस्मान | Updated: January 7, 2020 13:41 IST

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट जरूरी नहीं है बल्कि यह भी जरूरी है कि कब, क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

Open in App

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट जरूरी नहीं है बल्कि यह भी जरूरी है कि कब, क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग जो भी मिलता है मिलता है तुरंत खा लेते हैं। ऐसा करने से तुरंत तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने-पीने की चीजों का चयन वात पित्त और कफ के आधार पर होना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सभी खाद्य पदार्थों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं, जिनका शरीर पर उसी तरह प्रभाव पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको एक साथ खाने से बचना चाहिए।

1) कटहल और करेले की सब्जीकटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं

2) दूध और केलेअक्सर लोग दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आपको खाना ही है, तो आप 2 घंटे बाद ही खा सकते हैं।

3) दूध और उड़द की दालकभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

4) मांस और आलूमुस्लिम परिवार में अक्सर मांस में आलू डालकर सब्जी बनाई जाती है। बेशक यह स्वाद में लजीज हो लेकिन इससे धीरे-धीरे आप अपनी सेहत खराब कर रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हें कि एनिमल फैट के साथ कार्बोहाइड्रेट के साथ खाने से विभिन्न पाचन रस एक-दूसरे की प्रभावशीलता को कम कर देंगे। इससे आपको गैस और पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5) तिल और नमकयदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

6) दूध और मछलीएक्सपर्ट मानते हैं कभी भी प्रोटीन से भरपूर दो चीजों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि डेयरी प्रोडक्ट दूध से बनते हैं, इसलिए इन्हें मांस और मछली के साथ खाने से मना किया जाता है। यह वजह है कि दूध और दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

7) दूध और फ्राइड फूड्स  कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

8) दूध और चीज़ आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

9) दूध और तुलसीयदि आप किसी भी श्वसन या वायरल संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए तुलसी या टैबलेट ले रहे हैं, तो इसके तुरंत बाद आपको दूध पीने से बचना चाहिए। दोनों के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर बनाए रखें।

10) दूध और चिकनमाना जाता हैं कि कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

11) खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्सभोजन के साथ या तुरंत बाद कोल्ड ड्रिक्स पीने से बचना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति कम हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपको पाचन समस्याओं के साथ एलर्जी और जुकाम का भी खतरा हो सकता है। यह नियम आइसक्रीम और ठंडी दही के साथ भी लागू है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत