लाइव न्यूज़ :

अचूक दवा है शहद , इसका रोजाना सेवन गैस, मोटापा, आलस्य भगाकर फिट बनाए

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 23, 2018 09:26 IST

मनुष्य के लिए शहद प्रकृति की अनुपम भेंट है। सृष्टि के आरंभ से लेकर अब तक शहद की महत्ता कम नहीं हुई है।

Open in App

(अनूप मिश्र)

शहद में मौजूद अनोखा गुण पानी में मिलकर पानी को अमृत के समान बना देता है। संसार की कोई भी मीठी चीज जहां तय समयानुसार सड़-गल जाती है, वहीं शहद हजारों वर्षो उपरांत भी ज्यों का त्यों विद्यमान रहता है। अपने इन्हीं विलक्षण गुणों के कारण यह टॉनिक माना जाता है।

शहद हृदय को पुष्ट करके शक्ति भी प्रदान करता है। यही नहीं, सौंदर्य निखार के लिए भी इसका खूब उपयोग किया जाता है।

दीर्घायु बनाए : यदि आप ढलती उम्र को लेकर चिंताग्रस्त रहते हैं तो शहद का रोजाना इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं क्योंकि शहद में दीर्घायु के तत्व होते हैं। शहद के एक बड़े चम्मच में 75 ग्राम कैलोरी शक्ति होती है। इसलिए रात में सोने से पूर्व दूध के साथ शहद लेने से लंबा जीवन पाने में कोई कठिनाई नहीं महसूस होती है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है।

गैस भगाए: देखने में आया है कि दूध में शक्कर की जगह शहद लेने से गैस नहीं बनती और पेट के कीड़े निकल जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जब भी आप शहद को दूध में मिलाएं तो शक्कर को बिल्कुल भी जगह नहीं दें तो बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: बच्चों को पेट में अल्सर, पित्त की पथरी, कब्ज, खून की कमी, पेटदर्द, कमजोर लीवर जैसे 10 रोगों का सिर्फ एक इलाज

मोटापा घटाए : शहद में वसा को कम करने की अद्भुत क्षमता पाई गई है। नींबू का रस और शहद को बराबर मात्र में जल में मिलाकर प्रात:कालीन खाली पेट दो महीनों तक निरंतर सेवन करने से मोटापा छूमंतर हो जाता है।

सौंदर्य निखारे : यह सच है मधु द्वारा निर्मित फैस पैक चेहरे को नमी देता है तथा चिकना बनाए रखता है जिससे व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि होती है। इसके लिए शुद्ध शहद में चुटकी भर सेंधा नमक व सिरका मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के पश्चात गुनगुने पानी में धोकर मलाई लगाएं। चेहरे के दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे और चेहरा दमकने लगेगा।

आलस भगाए : घर परिवार में यदि किसी को आलस अधिक आता है तो रोटी, ब्रेड पर शहद लगाकर खिलाएं। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करें। आलस्य रूपी बीमारी स्वत: ठीक हो जाएगी। यही नहीं, दिनभर चुस्ती फुर्ती भी बनी रहेगी।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए : यूं तो अक्सर कमजोर बच्चों को कोई न कोई बीमारी अपनी चपेट में लिए रहती है किंतु यदि ऐसे बच्चों को दूध देने से पहले शहद खिलाएं तो निस्संदेह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती दिखाई देगी और पहले की तुलना में कम बीमार होते नजर आएंगे।

नेत्र रोगों में असरदायक : आज हर एक व्यक्ति अपनी आंखों को लेकर नियमित चिंताग्रस्त रहता है। इसलिए शहद का रोजाना प्रयोग करके अमूल्य आंखों की अनेक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

जलन मिटाए : हमारी रसोई में  सदैव गृहणियां किसी न किसी कारण जलती रहती हैं। ऐसी स्थिति घटने पर शहद का लेप जली जगह पर लगाएं तो काफी लाभप्रद होगा। इससे फफोले नहीं पड़ेंगे और जलन के उपरांत घाव शीघ्र ही ठीक हो जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब