लाइव न्यूज़ :

Diet tips: हार्वर्ड वैज्ञानिकों का दावा, स्वस्थ और लंबा जीवन जीना है तो इन 8 फल-सब्जियों का करें सेवन

By उस्मान | Updated: June 7, 2021 15:26 IST

वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना दो फल और तीन सब्जियों का सेवन करने से स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना दो फल और तीन सब्जियों का सेवन करने से मदद मिल सकती है मीट और अंडे खाने से नहीं मिलता लंबा जीवन

इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीने का रहस्य स्वस्थ खाने की आदतों का पालन करना है। विटामिन और मिनरल्स युक्त खाद्य पदार्थ आपके आंतरिक तंत्र को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं, जिससे आप अपने जीवन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर यह माना जाता है कि लंबे जीवन जीने के लिए मांस और अंडे जैसे हाई कैलोरी और प्रोटीन खाद्य पदार्थ खाना महत्वपूर्ण है. इसके विपरीत हार्वर्ड के एक नए अध्ययन ने पुष्टि की है कि इनके अलावा ऐसे कई चीजें हैं जिनके नियमित से बेहतर और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, लंबा जीवन जीने के लिए अधिक फल और सब्जियों का सेवन जरूरी है. मांस या चिकन आपको लंबे समय तक जीने में मदद नहीं करते हैं. इसके विपरीत पत्तेदार साग और ताजे फल जो आपके आंतरिक तंत्र के कामकाज को बढ़ाने और समय से पहले होने वाली मृत्यु को रोकने में मदद कर सकते हैं।

मार्च 2021 में अमेरिकन हेल्थ एसोसिएशन द्वारा जारी और हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि संतुलित मात्रा में फल और सब्जियां खाने से लंबे समय तक जीने में मदद मिल सकती है।

रोजाना फल की दो और सब्जी को तीन सर्विंग लेने से मृत्यु दर को कम कर सकती हैं। हालांकि, इससे अधिक खाने से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता है।

मुख्य अध्ययन लेखक डोंग डी. वांग ने खुलासा किया कि दो सर्विंग्स फल और सब्जियों की तीन सर्विंग्स प्राकृतिक उत्पादों की इष्टतम मात्रा है जो किसी भी बड़ी बीमारी के विकास के जोखिम को कम करने में सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी मात्रा में इतनी मात्रा में इन चीजों का सेवन प्रमुख पुरानी बीमारी की रोकथाम के मामले में सबसे अधिक लाभ प्रदान करती है।

सभी फल और सब्जियां समान नहीं हैंप्रमुख शोधकर्ता के अनुसार जब दीर्घायु बढ़ाने की बात आती है, तो सभी फल और सब्जियां फायदेमंद नहीं होती हैं। कुछ फल और सब्जियां दूसरों की तुलना में बेहतर होती हैं और लंबी उम्र बढ़ाने में अच्छा काम कर सकती हैं। अधिक पत्तेदार हरी और कम स्टार्च वाली सब्जियां और गूदा पुरानी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

इन सब्जियों का करें सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, पत्ता गोभी, शलजम का साग।बीटा कैरोटीन से भरपूर सब्जियां: गाजर, शकरकंद, ब्रोकली

इन फलों का करें सेवन

खट्टे फल और जामुन: संतरा, शहतूत, स्ट्रॉबेरी

इन सब्जियों और फलों के सेवन से बचें

स्टार्च वाली सब्जियां: मटर, मक्का और आलूफलों के रस

दुनिया भर में लगभग दो मिलियन लोगों पर किये गए अध्ययन के बाद फलों और सब्जियों की 5 सर्विंग्स होने के लाभों का पता चला था। उन्होंने प्रतिभागियों को हर दो से चार साल में खाद्य आवृत्ति प्रश्नावली भरने के लिए कहा। बाद में यह पाया गया कि फलों और सब्जियों का अधिक सेवन पुरुषों और महिलाओं में मृत्यु के जोखिम को कम कर सकता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब