लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Virat Kohli: कोहली जैसी 'विराट' फिटनेस के लिए हफ्ते में 10 घंटे करें ये काम

By उस्मान | Updated: November 5, 2018 15:12 IST

Happy Birthday Virat Kohli Special: Fitness, workout & Diet Plan:विराट कोहली को बेहतर फिटनेस के लिए जाना जाता है। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट जैसी बॉडी पाने का किस लड़के का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। विराट अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करते हैं।

Open in App

आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था और अब 30 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहलीअनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड के टिहरी पहुंचे हैं और अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे। विराट कोहली को खाना बनाना नहीं आता, लेकिन वो इसे सीखना चाहते हैं। विराट के अनुसार खाना आपके मन को हर चीज से दूर रखता है। विराट हेल्दी फूड के साथ अपनी शुरुआत करना चाहते हैं। विराट को खाने में सलाद पसंद है और उन्हें लगता है कि वो एक साथ कई चीजों को मिलाकर हेल्दी सलाद बना सकते हैं।

विराट कोहली को बेहतर फिटनेस के लिए जाना जाता है। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट जैसी बॉडी पाने का किस लड़के का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। विराट अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है विराट की फिटनेस का राज।

विराट का वर्कआउट प्लान

कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता यह वो तीन चीजें हैं, जो कोई भी चीज को मुमकिन बना सकती हैं। विराट इन तीनों चीजों का पालन करते हैं। यही कारण है कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के साथ-साथ उनकी फिटनेस भी कमाल की है। विराट हफ्ते में पांच दिन जिम में दो घंटा वर्कआउट करते हैं। जब वो किसी टूर पर होते हैं, तो भी वो वर्कआउट के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। उनके वर्कआउट प्लान में कार्डियो और वेट एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा विराट टेक्नोशेपर का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे पेट पर काम होता है। इससे पेट के आसपास मोटापे को कम करने और कमर को पतला करने में मदद मिलती है।

विराट का डाइट प्लान

उनकी डाइट में ग्लूटेन और अनाज शामिल है। मिठाई और कोल्ड ड्रिंक से वो हमेशा दूर रहते हैं। उनके नाश्ते में आमलेट, तीन एग वाइट, पूरा अंडा, पालक, चीज। ग्रिल्ड बेकन, इसके साथ स्मोक्ड सैल्मन शामिल होते हैं। इसके अलावा पपीता, तरबूज या ड्रैगन फल भी खाते हैं। अच्छे फैट के लिए अच्छी मात्रा में पनीर और अखरोट लेते हैं। इसके बाद ग्रीन टी लेते हैं। लंच और डिनर में ग्रील्ड चिकन और ग्रील्ड फिश शामिल हैं। वो जंक फूड्स और कॉफ़ी से बचते हैं। 

टॅग्स :विराट कोहलीहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली