लाइव न्यूज़ :

Happy B'Day Narendra Modi: सिर्फ 4 घंटे सोकर भी नरेंद्र मोदी ऐसे रहते हैं हेल्दी और फिट

By उस्मान | Updated: September 17, 2018 11:09 IST

इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी जिस पद पर हैं उनका काम देश का सबसे तनावपूर्ण है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से उन्हें प्रभावित करता होगा। लेकिन पिछले चार सालों में जबसे वे प्रधानमंत्री बने हैं वो हमेशा हेल्दी, फिट और जोश से भरपूर नजर आए हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मोदी जिस पद पर हैं उनका काम देश का सबसे तनावपूर्ण है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से उन्हें प्रभावित करता होगा। लेकिन पिछले चार सालों में जबसे वे प्रधानमंत्री बने हैं वो हमेशा हेल्दी, फिट और जोश से भरपूर नजर आए हैं। मोदी फिटनेस को बहुत महत्त्व देते हैं और लोगों को भी फिट रहने की सलाह देते हैं। यही कारण है कि उन्होंने योग को दुनियाभर में फैलाने का काम किया है। इसके अलावा मोदी अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखते हैं जो उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती है। उनके जन्मदिन पर आपको फिटनेस को लेकर उनसे कुछ सबक जरूर सीखने चाहिए।

1) बेहतर नींद

साल 2011 में एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि वो दिन में 4-5 घंटे सोते हैं। हालांकि इतने घंटे की नींद मनुष्य के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट कम से कम आठ घंटे की नींद की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप 5-6 घंटे भी बेहतर नींद लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए पर्याप्त है। बेहतर नींद से आपको कई तकलीफों से बचने में मदद मिलती है। 

 

2) योग

मोदी योग में विश्वास रखते हैं। उनकी फिटनेस में योग का अहम रोल है। वो अक्सर लोगों को योग करने की सलाह देते हैं। योग दिवस जैसे फिटनेस के बड़े कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं वो नियमित रूप से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ दिन शुरू करते हैं। 

3) वेजेटेरियन डाइट

प्रधानमंत्री मोदी को साधारण खाना पसंद है। उन्हें दाल और चावल से बनी खिचड़ी में घी डालकर खाना अच्छा लगता है। इसे पचाना आसान है और इससे आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। मोदी ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा वो नींबू पानी पसंद करते हैं जिससे उन्हें अपनी बॉडी को डेटोक्स करने में मदद मिलती है।  

 

4) मेडिटेशन

तनाव आज की सबसे बड़ी समस्या है। जाहिर है मोदी जिस पद पर हैं उनसे ज्यादा तनावपूर्ण काम शायद ही किसी का हो। ऐसे में  वो तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेते हैं जिससे उन्हें शांत रहने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि रोजाना मेडिटेशन करने से तनाव के लक्षणों को कम करने और उससे होने वाली मानसिक समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

5) घास, पानी और कंकड़ पर नंगे पांव चलना

पीएम मोदी रोजाना सुबह नंगे पांव घास, पानी और कंकड़ पर चलते हैं। अपने ट्विटर पोस्ट में, वह कहते हैं कि इससे उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिलती है। अगर आपको हमेशा हेल्दी और फिट रहना है, तो आपको मोदी के इन नियमों का पालन करना चाहिए। अगर वो इतने बिजी जीवन से अपने लिए समय निकाल लेते हैं, तो आप क्यों नहीं?  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया