लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: ये 6 हैं दीपिका पादुकोण के स्लिम, ड्रिम और सेक्सी फिगर का राज

By गुलनीत कौर | Updated: January 5, 2019 11:18 IST

Deepika Padukone fitness secrets and diet: दीपिका दिन में तीन बड़े माल लेने की बजाय थोड़ी थोड़ी देर बाद हेल्दी डायट लेती हैं ताकि उनकी बॉडी को अधिक खाने का आदत ना पड़े। एक्ट्रेस फैट से भरी चीजों से खुद को दूर रखती है

Open in App

अपने अभिनय और खूबसूरती दोनों से फैंस दीवाना करने वाली दीपिका पादुकोण का आज 33वां जन्मदिन है। यह बर्थडे दीपिका के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि यह शादी के बाद उनका पहला बर्थडे है और इस समय दीपिका अपने पति रणवीर के साथ हनीमून पर ही हैं। जाहिर हैं कि दोनों मिलकर इस बार इस बर्थडे को स्पेशल बनाने वाले हैं। 

अपनी एक्टिंग, डांस और अदाओं के लिए जाने जाने वाली ये एक्ट्रेस अपने हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी फेमस है। दीपिका ने हमेशा से ही अपनी फिटनेस का ख्याल रखा है। बॉलीवुड में आने से पहले दीपिका नेशनल लेवल की बैडमिन्टन प्लेयर थीं। जिसके चलते दीपिका ने हमेशा ही फिट रहने के लिए एक स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो किया है। आइए 6 पॉइंट्स में जानें दीपिका के फिट फिगर का राज।

1) दीपिका रोज सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और उठने के बाद योगासन करती हैं। योगासन के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग और फिर एक घंटे के लिए वॉक पर निकल जाती हैं

2) बॉडी में स्टैमिना बनाए रखने के लिए दीपिका पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए दीपिका खास ट्रेनिंग लेती हैं। रोज नहीं तो सप्ताह में तीन बार वे जिम जाकर पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं

3) जिस दिन दीपिका को पिलाटे एक्सरसाइज करने का मौक़ा नहीं मिलता है उसदिन वे डांस से अपनी बॉडी को आलस से दूर रखती हैं। डांस उन्हें जबरदस्त स्टैमिना देता है

4) दीपिका के फिट फिगर का एक राज उनकी स्ट्रिक्ट डायट भी है जिसमें वे जंक फूड और अधिक चीनी युक्त फूड आइटम्स से दूर रहती हैं। इन चीजों को वे सिर्फ और सिर्फ 'चीट डे' के लिए रखती हैं

5) दीपिका दिन में तीन बड़े माल लेने की बजाय थोड़ी थोड़ी देर बाद हेल्दी डायट लेती हैं ताकि उनकी बॉडी को अधिक खाने का आदत ना पड़े। एक्ट्रेस फैट से भरी चीजों से खुद को दूर रखती है

यह भी पढ़ें: इस रूटीन डायट से दीपिका ने पाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, डोसा, इडली, वड़ा पाव भी है लिस्ट में शामिल

6) दीपिका दिनभर खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश में लगी रहती हैं। उन्हें अक्सर सादा पानी, नारियल पानी या जूस पीते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा फ़िल्टर कॉफ़ी भी लेती हैं जो उनकी फेवरिट है

आइए जानते हैं कि दीपिका स्लिम ड्रिम बॉडी पाने के लिए किन योगासनों का सहारा लेती हैं:

1) नावासन

यह एक बेहद सरल आसन है जिससे आपके एब्स और इनर थाई टोन होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें। अधिक लाभ पाने के लिए इस स्थिति में जितनी देर संभव हो रहें। 

2) शलभासन

इससे आपकी बैक, बटक्स और हिप्स पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को जांघो के नीचे रखें। ठोड़ी को जमीन रखते हुए पैरों को बिना मोड़े ऊपर उठाएं। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें। धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर पहली स्थिति में लौट जाएं।

3) पुर्वोत्तासन

इससे आपकी बाहरी जांघों पर काम होता है। इसके अलावा आर्म्स को स्ट्रेंथ और टोन करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा में जब आप अपने पैर और हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हैमस्ट्रिंग और ग्लट्स पर काम होता है। 

4) अधो मुख श्वानासन

यह योगासन दिखने में आरामदायक है लेकिन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए काफी मुश्किल है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब हथेलियों और एड़ियों के बल पर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इससे आपकी कोर पर काम होता है।

5) साइड फिर्स पोज़

इससे कोर के अलावा आपकी थाई और ग्लट्स की मसल्स पर भी काम होता है। इसे करने के लिए आपके एक हाथ फर्श पर और दूसरा हाथ उसकी सीध में ऊपर ले जाना होता है। ऐसा करने से आपको थाई में दबाव महसूस होगा।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास