लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे शरीर को खोखला करके जिंदगी खत्म कर रही हैं खानेपीने की ये 6 मजेदार चीजें

By उस्मान | Updated: May 23, 2019 13:20 IST

इनमें से कुछ चीजें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, अल्जाइमर और यहां तक कि कैंसर का कारण बनती हैं। इतना ही नहीं, इनसे मोटापे, अवसाद, चिंता और तनाव का भी खतरा होता है।

Open in App

क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें जिन्हें आप रोज खा रहे हैं, वो आपको धीरे-धीरे मौत के मुंह में ले जा रही हैं? दुर्भाग्यवश अधिकतर लोग इन चीजों को मजे लेकर खाते हैं। इनमें से कुछ चीजें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, अल्जाइमर और यहां तक कि कैंसर का कारण बनती हैं। इतना ही नहीं, इनसे मोटापे, अवसाद, चिंता और तनाव का भी खतरा होता है। हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको धीरे-धीरे मार रही  हैं। अगर संभव, हो तो आप इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने या सीमित करने की कोशिश करें।

1) डिब्बाबंद टमाटर सॉसएक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और यहां तक कि दाँत क्षय का खतरा बढ़ सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए, सॉस बनाने के लिए ताजा टमाटर का उपयोग करें। अपने सॉस में एक्स्ट्रा चीनी या नमक मिक्स न करें।

2) सोडाकार्बोनेटेड पेय या सोडा आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे ब्लड शुगर बढ़ने, हार्मोन में परिवर्तन होने और यहां तक कि मूड खराब होने का खतरा होता है। इनमें किसी तरह के कोई पोषक तत्व या विटामिन नहीं हैं। इन चीजों में आर्टिफीसियल स्वीटनर होते हैं, जो काफी खतरनाक हैं। इसलिए आप घर पर बना ताजे फलों का रस ही पियें। 

3) चीनी चीनी की लत नशे की लत के समान है। यह आपके ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाने और वसा बनाने के अलावा, यह हृदय रोग का कारण बन सकता है। मधुमेह, कैंसर, मोटापा, हृदय रोग, और बहुत अधिक के जोखिम को कम करने के लिए चीनी से बचें। मीठा खाने की अपनी इच्छा को एक कटोरी फल खाकर पूरा करें या शहद का सेवन करें।

4) मीट डेली मीट जैसे सलामी, हैम, बोलोग्ना, आदि नाइट्रेट्स, सोडियम, संरक्षक और एडिटिव्स से भरे होते हैं। ये सभी पदार्थ कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और यहां तक कि व्यवहार संबंधी समस्याओं और बच्चों में सीखने की कठिनाइयों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए सिर्फ ताजा मीट ही खायें या पूरी तरह इससे तौबा कर लें।

5) आलू के चिप्ससभी गहरे तले हुए भोजन में एक्रिलामाइड नामक एक खतरनाक पदार्थ होता है। आलू के चिप्स कोई अपवाद नहीं हैं। एक्रिलामाइड से कोलन कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और मलाशय कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आलू के चिप्स से बचें।

 

6) वाइट ब्रेडअगर आप नियमित रूप से सफेद ब्रेड खा रहे हैं, तो आप धीरे-धीरे अपनी मौत को दावा दे रहे हैं। सफेद ब्रेड के निर्माण में सभी पोषण फाइबर, खनिज, और विटामिन खत्म हो जाते हैं। अनाज को सफेद रंग को प्राप्त करने के लिए रसायन मिक्स किये जाते हैं। इस एआप्को वजन बढ़ना, थायरॉइड डैमेज होना और ऑर्गन डैमेज होने का खतरा रहता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब