लाइव न्यूज़ :

सावधान! धीरे-धीरे शरीर में कैंसर बना देती हैं ये 15 चीजें, लड़कियां ज्यादा खाती हैं तीसरी चीज

By उस्मान | Updated: September 5, 2019 15:04 IST

Foods that can be cause of cancer: कुछ खाद्य पदार्थों के बहुत अधिक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इन्हें खाने से कैंसर हो ही जाएगा। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।

Open in App

एक नई रिपोर्ट के अनुसार, विकसित देशों में कैंसर से सबसे अधिक लोग कैंसर की वजह से मरते हैं। पहले ह्रदय रोग इसका सबसे बड़ा कारण था यानी अब कैंसर पहले स्थान पर आ गया है। कैंसर के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, दूसरे पर अमेरिका और पहले पर चीन है। देश में कैंसर के हर साल एक लाख से ज्यादा मामले सामने आते हैं। 

अलग-अलग कैंसर के लक्षण भी अलग-अलग हैं। इस बीमारी को लेकर दुर्भाग्य यह है कि इसके लक्षण बहुत देरी से सामने आते हैं और तब बहुत देर हो चुकी होती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट जीवनशैली और खानपान को बेहतर बनाने की सलाह देते हैं ताकि इससे बचा जा सके। कुछ चीजों के अधिक मात्रा में सेवन से शरीर में धीरे-धीरे कैंसर बनने लगता है। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं।  

कुछ खाद्य पदार्थों के बहुत अधिक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इन्हें खाने से कैंसर हो ही जाएगा। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।

1) शुगर और रिफाइंड कार्ब्सप्रोसेस्ड फूड्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है और इनमें फाइबर और पोषक तत्व कम होते हैं। इनके अधिक सेवन से कैंसर का अधिक जोखिम होता है। इस तरह की चीजें ब्लड शुगर बढ़ाती हैं जिससे कई तरह के कैंसर का खतरा होता है जिसमें मुख्यतः पेट, ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर आदि शामिल हैं। 

2) प्रोसेस्ड मीटइंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के अनुसार, मीट के अधिक सेवन से कैंसर होने का जोखिम होता है। इस तरह के मांस में स्वाद बनाने के लिए  नमक और स्मोक कस इस्तेमाल किया जाता है, जिनसे कैंसर का जोखिम है। रिसर्च के अनुसार इससे पेट के कैंसर का खतरा होता है।

3) ज्यादा पकी चीजेंअधिक तापमान पर बनी चीजें जैसे ग्रिलिंग, फ्राई, सकी गई चीजों के अधिक सेवन से भी कैंसर का खतरा होता है। इनमें हेट्रोसाइक्लिक एमाइंस (एचए) और एडवांस ग्लाइकेशन एंड-प्रोडक्ट्स (एजी) जैसे हानिकारक यौगिकों का उत्पादन बढ़ जाता है। 

4) फुल क्रीम दूधफुल क्रीम दूध के अधिक सेवन से आपको कैंसर का जोखिम हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार इससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा होता है। इतना ही नहीं इससे पेट की अन्य समस्याओं का भी जोखिम होता है। इसका कारण यह है कि इसमें ज्यादा कैल्शियम, आईजीएफ-1 पाए जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े हैं।

5) अचार और नमकीन चीजेंअधिक नमकीन चीजें जैसे नमकीन मछली, मसालेदार सब्जियाँ, अचार और नमकीन स्नैक्स का अधिक सेवन  पेट के कैंसर से जुड़ा हुआ है। बेहतर यह है कि आप इन चीजों का कम सेवन करें या छोड़ दें। 

इन चीजों को अधिक खाने से भी होता है कैंसर का जोखिमइनके अलावा अधिक मात्रा में शराब का सेवन, अधिक गर्म कॉफ़ी, चाय, सूप, पैकेज फूड्स, ट्रांस फैट वाली चीजें, डिब्बाबंद खाने की चीजें, आर्टिफीसियल फ्लेवर वाली आदि चीजों के सेवन से भी कैंसर का जोखिम बढ़ता है।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब