बच्चों को मोटापे, डायबिटीज से बचाने और फिट रखने के लिए उन्हें खिलायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: July 4, 2018 11:27 AM2018-07-04T11:27:53+5:302018-07-04T11:27:53+5:30

जानिए आपको अपने बच्चों को क्या-क्या चीजें खिलानी चाहिए और कौन सी नहीं। 

foods can help kids stay healthy fit and sharp their brain | बच्चों को मोटापे, डायबिटीज से बचाने और फिट रखने के लिए उन्हें खिलायें ये 5 चीजें

बच्चों को मोटापे, डायबिटीज से बचाने और फिट रखने के लिए उन्हें खिलायें ये 5 चीजें

बहुत से पेरेंट्स अपने छोटे बच्चों को ऐसे चीजें खिलाना शुरू कर देते हैं जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। बेशक ऐसी चीजें बच्चों को टेस्टी लगती हैं लेकिन उनकी सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। चलिए जानते हैं कि आपको अपने बच्चे को क्या-क्या चीजें खिलानी चाहिए और कौन सी नहीं। 

1) जूस नहीं फ्रूट्स खिलायें

बच्चों को जूस पीने पसंद होता है। लेकिन आपको बच्चों को जूस नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि एक गिलास जूस में 5-6 चम्मच शुगर होती है। यह कार्बोहाइड्रेट के मेटाबोलिज्म के लिए खराब है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स जूस के बजाय फ्रूट देने की सिफारिश करता है। 

2) योगर्ट नहीं दही दें

हेल्दी योगर्ट चुनने के लिए आपको सामग्री को पढ़ना चाहिए। ऐसे योगर्ट ना लें जो फ्रिज में रखे रहते हैं। दूसरा मीठा योगर्ट लेने की बजाय नैचुरल योगर्ट लें। फ्रूट्स वाले योगर्ट में शुगर, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे बच्चे का वजन बढ़ सकता है और उसे डायबिटीज का भी खतरा हो सकता है। 

3) दो साल तक के बच्चे को शहद न दें

अधिकतर पेरेंट्स अपने छोटे बच्चे को शहद चटाना शुरू कर देते हैं। इससे बच्चे को न सिर्फ एलर्जी हो सकती है बल्कि कई बार शहद का बैक्टीरिया बोटुलिज्म नामक गंभीर संक्रामक बीमारी का कारण बन सकता है।

4) अंगूर की बजाय केला खिलायें

अंगूर में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बच्चों के लिए जरूरी तत्व हैं। लेकिन अंगूर फिसलने वाले होते हैं जो आपके बच्चे के गले में फंस सकते हैं। इसके अलावा अंगूर को पचाना बच्चे के लिए मुश्किल है। इसके बजाय आपको बच्चे को केला खिलाना चाहिए। 

5) सेरेलक नहीं दलिया दें 
बाजार में मिलने वाले सेरेलक के बारे में दावा किया जाता है कि इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं। आपको बता दें कि इनमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। इन्हें बनाने के दौरान इनमें केवल कार्बोहाइड्रेट रहते हैं। इसके बजाय आप बच्चे को दलिया दे सकते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: foods can help kids stay healthy fit and sharp their brain

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे