लाइव न्यूज़ :

पुरुषों को जरूर खानी चाहिए ये 8 चीजें, थकान, कमजोरी दूर करके यौन क्षमता में करती हैं सुधार

By उस्मान | Updated: December 21, 2019 09:02 IST

आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन का तेजी से शिकार हो रहे हैंसेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है

खराब जीवनशैली और खाने-पीने की गलत आदतों के कारण आजकल बहुत कम उम्र में लोगों को थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका बुरा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन जैसी यौन समस्याओं का तेजी से शिकार हो रहे हैं।

इन यौन समस्याओं का सीधा असर आपकी शादीशुदा जीवन पर पड़ सकता है और रिश्ते में खटास आ सकती है। आयुर्वेद में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक चीजें हैं, जिनके नियमित सेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

अगर आप रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और रोमांस का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको हर हाल में खाना शुरू कर देना चाहिए।

आंवलाआंवला को विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का भण्डार कहा जाता है। यही वजह है कि यह पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

काबुली चनाहेल्थलाइन के अनुसार, सफेद छोले में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह ऐसा यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। एस्ट्रोजन सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है और सेंसेशन बढ़ाने में मदद करता है। आप इसका सेवन उबालकर सलाद के रूप में कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरपूर छोले रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

अंडाअंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

ब्लूबेरीये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

दूधदूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मछलीमछली मैग्नीशियम का भंडार है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आपको तरबूज के साथ साल्सा का सेवन करना चाहिए। अध्ययन बताते हैं कि तरबूज में वियाग्रा जैसा प्रभाव होता। इसमें कैप्साइसिन एक रसायन होता है, जो रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और मूड-बढ़ाने वाले एंडोर्फिन को बढ़ाता है।

किशमिशकिशमिश का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।

अश्वगंधा इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत