लाइव न्यूज़ :

गलती से भी इन 4 चीजों को न पियें डायबिटीज के मरीज, सिर्फ पियें ये 4 ड्रिंक्स

By उस्मान | Updated: July 24, 2018 13:58 IST

केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। यानी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं। 

डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में डायबिटोलोजिस्ट डॉक्टर फतेह सिंह आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को खानेपीने का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको मीठे पेय पदार्थ पीने से बचना चाहिए। उनसे आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बता रहे हैं जिन्हें आपको पीना चाहिए और जिन्हें पीने से बचना चाहिए।   

1) खूब पानी पियें

आपको डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। इससे आपका सिस्टम सही रहता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

2) फ्रूट जूस पीने से बचें

आपको फ्रूट जूस पीने से बचना चाहिए, इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जूस फाइर्स को तोड़ता है और जिससे पेट में नैचुरल शुगर आसानी से  अवशोषित हो जाता है।

3) नारियल पानी है बेहतर

नारियल पानी आपके लिए बेहतर है। इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाये रखता है। इसमें हाइपोग्लाइकेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिस वजह से यह बेहतर ड्रिंक है।

 

4) डाइट सोडा से है खतरा

आपको डायट सोडा पीने से बचना चाहिए। इसमें आर्टिफीसियल स्वीट्नर्स होते हैं  जिससे आपको मेटाबोलिक डिसऑर्डर जैसे हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने का खतरा होता है। 

5) ब्लैक कॉफी पियें

आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। कैफीन ब्लड शुगर लेवल कम करता है। एक दिन में तीन कप कॉफी पियें। 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं क्या नहीं खाएं

6) अल्कोहल से बचें

शराब पीने से बचना चाहिए। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है। हालांकि रेड वाइन को महिलाओं में डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता है। 

डायबिटीज के कारण, लक्षण, बचने के उपाय और इलाज

7) ग्रीन टी है फायदेमंद

ग्रीन टी आपके लिए अच्छी है। यह इंसुलिन रेसिस्टेंट कम करती है। इससे मोटापे और कार्डियोवैस्कुलर प्रॉब्लम का भी खतरा कम होता है। 

8) एनर्जी ड्रिंक से बचें

एनर्जी ड्रिंक पीने से बचें, इससे ब्लड में इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है। इससे बेहतर है आप पानी या नारियल का पानी पियें। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब