लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों का दावा, ब्लड प्रेशर रोगियों को कोरोना से गंभीर बीमार होने और मौत का खतरा अधिक, BP कंट्रोल करने के 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: August 5, 2021 11:51 IST

कोरोना वायरस बीपी के मरीजों को अधिक प्रभावित कर सकता है और उन्हें इससे मौत का खतरा भी अधिक है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस बीपी के मरीजों को अधिक प्रभावित कर सकता है बीपी के मरीजों को कोरोना से मौत का खतरा भी अधिक है घर में मौजूद है बीपी कंट्रोल रखने के तरीके

विशेषज्ञों ने उच्च रक्तचाप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे 'साइलेंट किलर' बताया है जो कोविड महामारी से तबाह देश में बीमारी के बोझ को और बढ़ा सकता है। उच्च रक्तचाप एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है जो दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। 

विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के एक साल से अधिक समय के बाद, इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके गंभीर रूप से बीमार होने या मरने की आशंका अधिक होती है। यह बात एफपीए इंडिया की महासचिव डॉ कल्पना आप्टे ने कही है। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के घरेलू उपाय

ब्लड प्रेशर में लोग तत्‍काल एलोपैथिक दवा लेते हैं लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। दूसरी तरफ कुछ घरेलू उपचार हैं जिन्हें अपनाकर इस पर काबू पाया जा सकता है।

- नींबू पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पियें।

- लहसुन में भरपूर मात्रा में नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोजन सल्फाइड मौजूद होता है। लहसुन का सेवन करने से ब्लड में थक्के नहीं जमते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करें। रोजाना खाली पेट में नारियल पानी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

- लो ब्लड प्रेशर की समस्या में शकरकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दिन में दो बार एक कप शकरकंद का जूस पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

- अधिक नमक लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। कम नमक से हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाया जा सकता है।

- ऑफिस व घर में लिफ्ट का प्रयोग करने के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। प्रतिदिन व्यायाम करना हृदय को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छा होता है।

- ऐसे आहार लें जिनसे शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहे जैसे सेब और संतरे का सेवन, प्याज, ब्रोकली जैसी सब्जियों और मछली का सेवन।

- गेहूं व चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर बनाई गई रोटी खूब चबा-चबाकर खाएं, आटे से चोकर न निकालें। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी कारगर है।

- ब्राउन चावल में नमक, कोलेस्टरोल और चर्बी नाम मात्र की होती है। यह उच्च रक्त चाप रोगी के लिये बहुत ही लाभदायक भोजन है।

- मूली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे पकाकर या कच्चा खाने से बॉडी को मिनरल्स व सही मात्रा में पोटैशियम मिलता है।

- अलसी में एल्फा लिनोनेलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और इसे खाने से ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब