लाइव न्यूज़ :

ज्यादा डकार आना हो सकता है कैंसर का लक्षण! जानें क्या कहते है जानकार

By आजाद खान | Updated: June 26, 2023 14:21 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो डकार का आना शरीर के लिए एक आम प्रोसेस है लेकिन जब यही डकार ज्यादा आने लगे तो यह एक गंभीर समस्या है।

Open in App
ठळक मुद्देडकार और कैंसर को लेकर एक बात सामने आई है। जानकारों के अनुसार, ज्यादा डकार के कारण आपको कैंसर हो सकता है। ऐसे में जानकार ज्यादा डकार आने वालों को सही से जांच और इलाज की सलाह देते है।

Health News:  डकार एक आम बात है और यह तब होता है जब पेट से होते हुए मुंह के जरिए जब हवा बाहर निकलती है तो इसे डकार आना कहते है। डकार आने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे खाना खाते समय या फिर ऐसे भी हवा को निगल लेना, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक्स का पीना, धूम्रपान करना या ज्यादा च्यूइंग गम का खाना आदि हो सकता है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा डकार आना सेहत के लिए सही नहीं है और यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जानकारों की अगर माने तो इतना ज्यादा डकार आए कि अगर खाना भी सही से नहीं खा पाए तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है और इससे आप में कैंसर होने का भी खतरा बन जाता है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स 

जानकारों का कहना है कि डकार एक आम तरह का प्रोसेस है जिससे पेट में जमा हुआ हवा बाहर निकलता है। लेकिन जब यही डकार आपको बार-बार होने लगे तो इसे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से भी जोड़ कर देखा जा सकता है। उनकी अगर माने तो आम तौर पर हर डकार लेना कैंसर से संबिंधित नहीं हो सकता है बल्कि वही डकार जिसके कुछ खास लक्षण होते है उसे ही कैंसर से जोड़ कर देखा जा सकता है। 

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जब किसी को ज्यादा डकार आए और वह खाना भी सही से न खा पाए तो उसमें कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। उनके अनुसार, इस केस में जब किसी सामान्य डकार के साथ लोगों में दर्द, सूजन, वजन कम होना, बुखार, रक्तस्राव और पाचन संबंधी समस्याएं हो तो यह कैंसर का लक्षण है। ज्यादा डकार के कारण लोगों को तीन किस्म के कैंसर जैसे पेट का कैंसर, ग्रासनली का कैंसर और अग्नाश हो सकते है।

जानकार क्या देते है सूझाव

ऐसे में जब आपको डकार आए तो ये बदलाव कर आप अपने डकार को आसानी से रोक सकते है। इसके लिए आपको अपने जीवनशैली में बदलाव करना होगा जैसे धीरे-धीरे खाने को खाना होगा, कार्बोनेटेड पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स को पीने से बचना होगा, धूम्रपान से दूर रहना होगा और च्यूइंग गम के चबाने से भी परहेज करना होगा। 

जानकारों का यह भी कहना है कि कैंसर से संबंधित ज्यादा डकार के लिए कीमोथेरेपी, सर्जरी, विकिरण या दवाओं जैसे उपचार की आवश्यकता हो सकती है। यदि आपको ऊपर बताए गए लक्षण के साथ लगातार डकार आ रहे है तो इसके लिए आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। इसकी सही से जांच और इलाज डॉक्टरों द्वारा कराना ही सही है। 

(Disclaimer: इस लेख में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब