लाइव न्यूज़ :

सावधान! ऐसे लोग गलती से भी न खायें अंडा, किडनी हो सकती हैं डैमेज, गंजेपन का भी खतरा

By उस्मान | Updated: December 17, 2019 17:47 IST

वैसे तो अंडा एक सुपरफूड है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए प्रोटीन जरूरी है और अंडे को प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। अंडे का सफेद हिस्से में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें जिंक, कॉपर और आयरन जैसे खनिज पाए ज्यादा जाते हैं। सफेद हिस्सा सेलेनियम, विटामिन बी 6, बी 12 और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो मानव शरीर के स्वस्थ विकास और निर्वाह के लिए आवश्यक हैं।

अंडा आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। आयरन से भरपूर होने के कारण इससे इससे आपको सभी आवश्यक अमीनो एसिड मिलते हैं। मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है।

अंडा खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इसमें मौजूद सेलेनियम एक पोषक तत्व है, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और थायराइड हार्मोन को रेगुलेट करता है। इसे खाने से आपको इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

अंडे में सभी तरह के अमीनो एसिड होते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और सेरोटोनिन जारी होने को विनियमित करते हैं, जो कि एक न्यूरोट्रांसमीटर है। अंडा कैल्शियम के एक बेहतर स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य और ताकत के लिए महत्वपूर्ण है। 

अंडे खाने के नुकसान

हेल्थ साइट लिब्रेट के अनुसार, वैसे अंडा हेल्दी फूड है और एक्सपर्ट सभी लोगों को खाने की सलाह देते हैं लेकिन इस हेल्दी फ़ूड के कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को अंडा खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है, तो कुछ को फूड पोइज़निंग का भी खतरा होता है। चलिए जानते हैं अंडा खाने से आपको और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।  

1) फूड पोइज़निंग का खतरा

अंडे में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यही वजह है कि कुछ मामलों में इसके अधिक सेवन से कुछ लोगों को फूड पोइज़निंग के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आपको बता दें कि सिर्फ टूटे या चटके हुए ही नहीं बल्कि साफ सुथरे साबुत अंडो में भी यह बैक्टीरिया पाया जा सकता है। 

2) एलर्जी

कुछ लोगों को अंडे खाने से एलर्जी के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें मुख्यतः पेट फूलना या मतली के लक्षण महसूस होना शामिल हैं। अगर आपको अंडे से एलर्जी है, तो आपको प्रोटीन के लिए अन्य दूसरी चीजें ट्राई करनी चाहिए। 

3) मांसपेशियों में दर्द

अंडे में स्वस्थ त्वचा, मांसपेशियों और बालों के लिए आवश्यक विटामिन एच या बायोटिन होता है। बायोटिन की कमी से बालों का झड़ना, मांसपेशियों की टोन में कमी, ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। कच्चे अंडे में एल्ब्यूमिन एविडिन नामक प्रोटीन होता है। यह पदार्थ आसानी से आपके शरीर से बायोटिन को हटा देता है, इसलिए यदि आप कच्चे अंडे खाते हैं तो आप बायोटिन की कमी से पीड़ित हो सकते हैं, और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

4) किडनियों को नुकसान

डॉक्टरों का सुझाव है कि ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों का सेवन गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए घातक है। प्रोटीन से भरपूर अंडा रक्त से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने के लिए गुर्दे की क्षमता को कई नुकसान पहुंचा सकता है। इससे रक्त में अमोनिया का लेवल ज्यादा हो जाएगा और मृत्यु का कारण बन सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब