वजन कम करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, भूख कम करता है। यह विशेष रूप से बेली फैट कम करने में मदद करता है। प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत अंडा है। रोजाना अंडे खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अंडे में कम कैलोरी होती है और ये लंबे समय तक पेट को फुल रखता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन भी होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। वजन घटाने के लिए यह बेहतर चीज है। यह बिना कमजोरी के शरीर को पूरा पोषण देकर वजन कर सकता है। हम आपको अंडे से बनने वाली कुछ रेसिपी बता रहे हैं जिससे स्वाद के साथ वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
1) बीन्स के साथ अंडेबीन्स भी प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। अंडे को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें बीन्स शामिल कर कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आप सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
2) ऑमलेटऑमलेट भला किसे पसंद नहीं है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। आप इसमें विभिन्न सब्जियां शामिल कर सकते हैं। सुबह और शाम को ऑमलेट खाना बेहतर उपाय है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है।
3) तले हुए अंडेअगर आपको उबले हुए अंडे खाना पसंद नहीं है, तो आपके लिए तले हुए अंडे बेहतर उपाय है। वजन कम करने के लिए यह बेहतर रेसिपी है। इसे बनाना आसान है और यह बेहद स्वादिष्ट भी है। आप इसमें कुछ हरी सब्जियां और फल भी शामिल कर सकते हैं।
4) डिवाइल्ड एगयह उबले अंडे होते हैं जिन्हें अंडे की जर्दी, सरसों, मेयोनेज और मसालों के साथ खाया जाता है। मेयोनेज एक ऐसी चीज है जिसे दही की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोटीन का भंडार है और इसमें कम फैट होता है।
5) अंकुरित सलाद के साथ अंडावजन घटाने के लिए अंकुरित एक बहुत स्वस्थ नाश्ताहै क्योंकि अंकुरित अनाज में अधिक प्रोटीन होता है। माना जाता है कि अंकुरित में कैंसर से लड़ने वाले गुण भी हैं। उबले अंडे और अंकुरित के साथ बने सलाद एक पूर्ण भोजन के लिए एक बहुत स्वस्थ विकल्प हो सकता है। वजन कंट्रोल रखने के लिए यह स्वादिष्ट, पौष्टिक, और कैलोरी मुक्त भी है।