लाइव न्यूज़ :

कैंसर, मोटापे, डायबिटीज, बवासीर, बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाती हैं खाने से जुड़ी ये 3 आदतें

By उस्मान | Updated: September 5, 2018 08:37 IST

खानेपीने से जुड़ी इन आदतों को अपनाकर आप हमेशा हेल्दी और फिट रह सकते हैं

Open in App

ज्यादातर लोग भोजन की पौष्टिकता पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। संतुलित, पौष्टिक भोजन के अलावा पर्याप्त आराम और शारीरिक गतिविधियों को भी नजरंदाज करते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि देर रात तक काम करने, एक्सरसाइज न करने के कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां ऐसे लोगों को ही अपनी पकड़ में लेती हैं।

हेल्दी फूड बीमारियों से कैसे बचाता है?

यह एक बड़ा सवाल है। दरअसल मेटाबॉलिज्म के बढ़ने में जिन तत्वों का इजाफा होता है, उन्हें एंटीऑक्सीडेंट्स द्वारा प्राकृतिक रूप से खत्म कर दिया जाता है। जंक फूड, तनाव और व्यायाम न करने के कारण शरीर में रेडिकल्स का उत्पादन ज्यादा होता है। इनकी संख्या ज्यादा होने पर यह कोशिकाओं की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है, जो बीमारियों की बड़ी वजह बनता है। सब्जियों और फलों में अनेक तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को इन स्थितियों से बचाये रखते हैं।

1) संतुलित भोजन है जरूरी

संतुलित भोजन में काबोर्हाइडट्र, प्रोटीन, वसा और खनिज लवण की संतुलित मात्र होनी चाहिए। चना, ज्वार, रागी को भी भोजन में शामिल करना चाहिए। सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस, दालें, बींस, नट्स, फ्रूट्स, सब्जियां लेनी चाहिए। 

2) ज्यादा मीठा खाने से बचें

रिफाइंड शुगर, काबोर्हाइड्रेट, फ्राइड फूड से परहेज रखें तथा भोजन में चीनी और नमक की मात्र कम रखें। इसका मतलब यह भी नहीं है कि फास्ट फूड कभी न खाया जाए। मुंह का स्वाद बदलने के लिए इसे कभी-कभी खाया जा सकता है लेकिन इसे ज्यादा मात्र में खाने से बचें। सलाद में क्रीम की बजाय, दही, विनेगर या लेमन का इस्तेमाल करें।

3) ज्यादा नमकीन से भी करें परहेज

ज्यादा सोडियमयुक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचें। हाइपरटेंशन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भोजन में चीनी और नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। प्रतिदिन अपने आहार में 10 से 20 ग्राम नट्स शामिल करें। यह अच्छे कैलोस्ट्रोल को बढ़ाता है। हालांकि इसमें काफी मात्र में कैलोरीज होती हैं इसलिए कम ही खाएं। ग्रीन या हर्बल टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इन्हें भोजन में शामिल करें। मीठे ड्रिंक्स की बजाय फ्रूट जूस पीएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब