रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें साइड इफेक्ट्स और किसे नहीं करनी चाहिए इस सब्जी का सेवन

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 26, 2024 07:23 IST2024-10-26T07:22:21+5:302024-10-26T07:23:40+5:30

सर्दी फूलगोभी का मौसम है। लेकिन कुछ लोगों को फूलगोभी खाने से दिक्कत हो सकती है. जानिए फूलगोभी खाने के नुकसान और किसे नहीं खाना चाहिए फूलगोभी।

Eating Cauliflower daily can cause THESE diseases, know side effects and who should not consume this vegetable | रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें साइड इफेक्ट्स और किसे नहीं करनी चाहिए इस सब्जी का सेवन

रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें साइड इफेक्ट्स और किसे नहीं करनी चाहिए इस सब्जी का सेवन

Highlightsआजकल बाजार में ताजी फूलगोभी आने लगी है।फूलगोभी कई विटामिनों से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

आजकल बाजार में ताजी फूलगोभी आने लगी है। फूलगोभी कई विटामिनों से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

हालांकि, रोजाना फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए कुछ लोगों को फूलगोभी खाने से मना किया जाता है। फूलगोभी खाने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए फूलगोभी

गैस और सूजन की समस्या - जिन लोगों को अक्सर खान-पान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें फूलगोभी का सेवन जितना हो सके कम करना चाहिए। फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। फूलगोभी की सब्जी या परांठा खाने के बाद आपको गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए फूलगोभी का सेवन ना करें।

थायराइड में फूलगोभी न खाएं- अगर आपको थायराइड की समस्या है तो फूलगोभी न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फूलगोभी खाने से थायराइड ग्रंथि की आयोडीन उपयोग करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे दिक्कतें हो सकती हैं। फूलगोभी विशेष रूप से टी3 और टी4 हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए थायराइड के मरीजों को फूलगोभी जितना हो सके कम खाना चाहिए।

पथरी होने पर न खाएं फूलगोभी - पथरी होने पर भी फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह हानिकारक हो सकता है। खासकर अगर आपको पित्ताशय और किडनी में पथरी है तो आपको फूलगोभी खाने से बचना चाहिए। फूलगोभी में कैल्शियम होता है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।

खून का थक्का जमने की समस्या में - अगर आपको खून का थक्का जमने की समस्या है तो फूलगोभी का सेवन बिल्कुल न करें। फूलगोभी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो शरीर में खून को गाढ़ा कर सकता है। इसलिए फूलगोभी का सेवन सीमित करें या बिल्कुल न करें।

गर्भावस्था के दौरान फूलगोभी न खाएं - गर्भावस्था के दौरान भी आपको फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान, यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए फूलगोभी से परहेज करना जरूरी है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Eating Cauliflower daily can cause THESE diseases, know side effects and who should not consume this vegetable

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे