लाइव न्यूज़ :

पीरियड्स के दर्द के कारण आपकी रातों की नींद हो रही खराब तो अभी करें ये काम, ऐसे बदले अपने सोने का तरीका मिलेगा आराम

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2023 15:20 IST

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को काफी दर्द होता है। उनका दर्द इतना अधिक हो जाता है कि उन्हें नींद तक नहीं आती। हालांकि, कुछ उपाय है जिनसे आपको राहत मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीरियड्स के दौरान पेट के निचले भाग में अधिक दर्द होता है पीरियड्स के दौरान पेट के बल सोने से दर्द कम होता है पीरियड्स के दिनों में शरीर को पूरा आराम देना बहुत जरूरी है

किसी भी लड़की और महिला के लिए पीरियड्स के दिन बहुत मुश्किल भरे रहते हैं। इन दिनों महिलाओं को पैर, कमर और पेट में बहुत दर्द होता है। पीरियड्स के इन दिनों में महिलाएं बहुत कमजोर हो जाती है और उन्हें बहुत थकावट होती है।

ऐसे में उन्हें आराम की बहुत जरूरत होगी है। दिनभर काम करने के बाद महिलाओं को रात की नींद अच्छी लेनी की बहुत जरूर होती है लेकिन कुछ महिलाओं में पीरियड्स के असहनीय दर्द देखे गए हैं। इस दर्द के कारण महिलाएं ठीक से बैठ तक नहीं पाती।

कई औरतों में देखा गया है कि उनके पेट में इतना दर्द होता है कि वह रात को सो तक नहीं पाती और इससे उनकी तबीयत भी खराब हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान होने वाली इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। पीरियड क्रैंप से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको सोने से पहले बस इन तरीकों का इस्तेमाल करना है जिससे आपको जल्द ही राहत महसूस होगी। 

घुटनों के नीचे तकिया लगाकर सोएं

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है। ऐसे में इस ऐंठन भरे दर्द से आपको राहत मिल सकती है वो भी बस एक तकिया के जरिए, जी हाँ, सोते समय अगर आप अपने घुटने के नीचे तकिया लगाकर सोते हैं तो आपको इससे फायदा मिलेगा।

इससे आपके पेट पर खिंचाव कम महसूस होगा। आप चाहे तो सीधा सोते वक्त या फिर करवट के समय भी घुटनों के नीचे तकिया लगाकर सो सकते हैं। 

पेट के बल सोने से मिलेगा आराम 

पीरियड्स के दौरान सीधा सोना काफी मुश्किल भरा होता है क्योंकि सीधा सोने से आपको पेट पर बहुत खिंचाव महसूस होता है और कमर भी बहुत दर्द होती है।

ऐसे में पेट के बल होना इन दिनों बहुत अच्छा होता है। सोते वक्त आपको जब बहुत  दर्द हो तो आप कुछ देर के लिए पेट के बल सो सकते हैं। ऐसा करने से आपके पेट के निचले भाग में दर्द और ऐंठन से राहत मिलेगी। 

फेटल पोजीशन में सोएं 

फेटल पोजीशन या गर्भ में भ्रूण के होने की स्थिति, एक ऐसी पोशीजन है जो आपको राहत दे सकती है। पीरियड्स के दिनों में इस तरह अपने घुटनो को मोड़ कर सोने से आपको राहत मिलेगी। इस तरह सोने से आपके पेट के आस-पास की मांसपेशियों पर दबाव बनता है जिससे आपको राहत मिलेगी। 

बाएं ओर सोने की करें कोशिश 

पीरियड्स के दौरान दर्द होना एक आम बात है लेकिन इस दर्द के कारण महिलाएं रोजमर्रा के काम नहीं पाती है और न चैन से सो पाती है। पीरियड्स के समय अगर दर्द बहुत होता है तो आप बाएं तरफ सोने की कोशिश करें। लेफ्ट साइड सोने से आपको तुरंत राहत मिलेगी। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी पर आधारित सलाह और तर्क दिए गए हैं। कृपया इस पर अमल करने से पहले विस्तृत जानकारी किसी विशेषज्ञ से जरूर लें।)

टॅग्स :पीरियड्सवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब