लाइव न्यूज़ :

हर रोज 4 से 5 मिनट तक घर का काम करने और पसीना बहाने से कैंसर का खतरा हो सकता है कम! नई स्टडी में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 31, 2023 14:19 IST

बता दें कि कैंसर बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिससे दुनिया भर में लाखों लोग पीड़ित है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में कैंसर के खतरे को कम करने को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। शोध में यह पाया गया है कि हर रोज घर के काम करने वालों में कैंसर का खतरा कम रहता है। स्टडी के अनुसार, जो लोग दिन में केवल चार से पांच मिनट के लिए घर के काम करते है उन में यह खतरा कम होता है।

Exercise & Cancer Risk:  रोजमर्रा की गतिविधियों को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। स्टडी में यह दावा किया गया है कि जो लोग हर रोज कुछ न कुछ काम करते है जैसे घरेलू काम करते है तो उन में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम हो जाता है। 

इस स्टडी में उन कामों को लेकर ज्यादा ध्यान दिया गया है जिसे करने में लोगों को पसीना आए। ऐसे में हर रोज चार से पांच मिनट तक घरेलू रोजमर्रा की गतिविधियां करने वाले लोगों में यह खतरा कम पाया गया है। शोध में और क्या खुलासे हुए, आइए एक-एक करके जान लेते हैं। 

शोध में यह खुलासा हुआ है

जामा ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन में 22 हजार लोगों पर शोध किया गया है जिन्हें रोजमर्रा की गतिविधियां करने को कहा गया और उनके शरीर में एक विशेष उपकरण लगाए गए थे जिससे उनके शरीर की गतिविधियों को ट्रैक किया जा सके। 

कैंसर पर नजर रखने के लिए आस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं एक समूह के स्वास्थ्य रिकार्ड को सात सालों तक अध्ययन किया और फिर यह खुलासा किया है। स्टडी के खुलासे में यह साफ हुआ है कि जो लोग हर रोज चार से पांच मिनट तक शारीरिक गतिविधि करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा कम होता है उन लोगों के मुकाबले जो रोजमर्रा की जरा भी गतिविधियां नहीं करते है। 

इन शारीरिक गतिविधि से नहीं होगा कैंसर!

शोध में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग कुछ देर के शारीरिक गतिविधियां करते है और घर का कोई भी काम करते है उन में यह खतरा कम हो जाता है। इन शारीरिक गतिविधियों में वे काम शामिल है जिसे करने के बाद आपको पसीना आ जाए। 

ऐसे में जो लोग किराने की दुकान से कोई भारी सामान घर लाते है, बहुत ही तेज-तेज चलते है, बच्चों के साथ ऐसी खेल करते है जिससे उन्हें पसीना आ जाता है, आदि एक्टिविटीज शामिल है जिसे करने के बाद लोगों में कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी के होने की संभाना कम हो जाती है। 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब