लाइव न्यूज़ :

खुजली से राहत पाने के लिए लिंग में डाला 3 फीट लंबा तार, जानिए क्यों होती है लिंग में खुजली

By उस्मान | Updated: April 13, 2018 14:29 IST

डॉक्टरों ने लेजर ट्रीटमेंट के जरिए उसका ऑपरेशन कर तार को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि अब वो खतरे से बाहर है ओर डॉक्टरों की निगरानी में है।

Open in App

शरीर के किसी भी हिस्से में खुजली होना आम बात है और खुजाने के लिए कंघी, पेन या अन्य किसी ठोस सामान का इस्तेमाल करना भी आम है। लेकिन चीन में एक व्यक्ति द्वारा खुजली से राहत पाने का जो मामला सामने आया है, वो भयभीत करने वाला है। यहां डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति के लिंग से लगभग 3 फीट लंबा चार्जिंग केबल निकाला है, जो उसने खुजली से राहत पाने के लिए अपने लिंग में डाल लिया था।  

क्या था मामला

डेली मेल के अनुसार, इस व्यक्ति को प्रोस्टेट की समस्या थी, जिस वजह से वो खुजली को बर्दाश्त नहीं कर पाया और बिना सोचे-समझे खतरनाक कदम उठा लिया। डॉक्टरों ने लेजर तकनीक से ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। 

लिंग में क्यों डाली केबल

कनक न्यूज के अनुसार, नार्थ-ईस्ट चीन में रहने वाले 60 साल के व्यक्ति को पेशाब के रास्ते में तेज खुजली होने लगी। इसके बाद इसने बिना सोचे समझे मोबाइल केबल का इस्तेमाल कर लिया। यह तार उसके ब्लैडर में जाकर फंस गया। शख्स ने तार को खींच कर निकालने की कोशिश की तो खून बहने लगा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने पाया कि 0.2 इंच मोटी और 3 फुट लंबी केबल तार इस व्यक्ति के पेशाब के रास्ते में फंसी हुई थी। 

यह भी पढ़ें- 'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

ऐसे बची जान

डॉक्टरों ने लेजर ट्रीटमेंट के जरिए उसका ऑपरेशन कर तार को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि अब वो खतरे से बाहर है ओर डॉक्टरों की निगरानी में है।

लिंग में खुजली के कारण

जब पुरुषों को लिंग में खुजली या जलन होती है और बार बार खुजली करने का मन करता है तो उसे पिनाइल इचिंग या लिंग की खुजली कहते हैं। लालिमा, जलन, सूजन, दाने, पस का स्राव, बुखार या पेशाब करते समय जलन होना लिंग की खुजली के लक्षण हो सकते हैं। लिंग की खुजली कई कारणों से हो सकते हैं। पहला, लिंग के आगे की तरफ सफेद रंग का स्राव इकट्ठा हो जाता है जिसकी वजह से खुजली हो जाती है। यह लिंग की ठीक से सफाई न करने की वजह से होता है। दूसरा, एलर्जी जो साबुन, डिटर्जेंट या कंडोम से एलर्जी हो सकती है। तीसरा, बहुत टाइट अंडर वियर पहनना भी लिंग में खुजली का कारण बन सकता है। इस तरह के कोई भी लक्षण महसूस होने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। बिना सोचे-समझे इस तरह का कदम उठाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल