ज्यादा देर तक पेशाब न रोके, वरना हो सकती है यूरिन इंफेक्शन, जानें Male/Female Urine Infection के लक्षण, समस्या और बचाव वाले डाइट के बारे में

By आजाद खान | Updated: April 28, 2022 16:33 IST2022-04-28T16:26:26+5:302022-04-28T16:33:54+5:30

यूरिन इंफेक्शन की समस्या में आपको कमर दर्द, पेट दर्द, बार-बार पेशाब करने की इच्छा और पेशाब में जलन जैसी कुछ परेशानियां देखने को मिलती है।

Do not hold urine long time otherwise urine infection know about symptoms problem preventive diet Male Female health tips in hindi | ज्यादा देर तक पेशाब न रोके, वरना हो सकती है यूरिन इंफेक्शन, जानें Male/Female Urine Infection के लक्षण, समस्या और बचाव वाले डाइट के बारे में

ज्यादा देर तक पेशाब न रोके, वरना हो सकती है यूरिन इंफेक्शन, जानें Male/Female Urine Infection के लक्षण, समस्या और बचाव वाले डाइट के बारे में

Highlightsयूरिन इंफेक्शन की समस्या महिला और पुरूष दोनों में पाई जाती हैं। यह समस्या काफी गंभीर होती है, इसमें डॉक्टर को देखाना चाहिए। इस तरह की परेशानी में आपको पानी वाला डाइट ज्यादा खाना चाहिए।

Male/Female Urine Infection: यूरिन इंफेक्शन की समस्या सबसे आम समस्या है। ये परेशानी ज्यादातर महिलाओं में देखी गई है। पुरूषों में भी यह दिक्कतें देखी जाती है, लेकिन अकसर यह पाया गया है कि महिलाएं इससे ज्यादा परेशान रहती है। जानकारों की माने तो यह समस्या ज्यादा देर तक पेशाब को रोकने से होती है। पुरूषों में भी इसी कारण से यह परेशानी जन्म लेती है। जब बहुत देर तक पेशाब को रोका जाता है तो पित्ताशय में बैक्टीरिया जमा होने लगते है जिसके कारण आगे चलकर यूरिन इंफेक्शन की समस्या पैदा होती है। ऐसे में आइए जानते है कि यह समस्या जब किसी को हो जाए तो उसे क्या करना चाहिए। 

अकसर ऐसा देखा गया है कि जिस किसी को यूरिन इंफेक्शन की समस्या होती है, उन को कमर में दर्द, पेट में दर्द, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, पेशाब में जलन जैसी कुछ खास समस्याएं है जो इस से पीड़ित लोगों में देखी जाती है। इस हालत में आपको डॉक्टर को देखाना चाहिए। वहीं खाने-पीने की अगर बात करें तो इस हालत में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते है कि इस हालत में आपको क्या खाना चाहिए। 

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए (Male/Female Urine Infection Cure)

जब किसी को यूरिन इंफेक्शन हो जाए तो उसे पानी वाले डाइट ज्यादा लेनी चाहिए। पानी वाले डाइट और फल ऐसी चीजें होती है जिससे आपके शरीर को ज्यादा पानी मिलता है जिससे इस समस्या में आपको राहत मिलती है। यूरिन इंफेक्शन के दौरान नीचे बताए गए चीजों को अपने डाइट में शामिल करना न भूले, इससे आपको इस समस्या से जल्दी राहत मिलेगी। 

1. आंवला का करें सेवन (Use Gooseberry)

अगर आपको यूरिन इंफेक्शन है तो आप डॉक्टर को देखाने के साथ आंवला का भी सेवन कीजिए। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। इस गुण के कारण यह यूरिन इंफेक्शन में काफी लाभदायक साबित होता है। आंवला में कई और गुण पाए जाते है जो इस तरीके के यूरिन इंफेक्शन को कम करने में आपकी मदद करता है। 

2. अधिक मात्रा में पिएं पानी को (Drink More  Water)

इससे जुड़े जानकारों का मानना है कि इस तरीके के यूरिन इंफेक्शन में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। जब आप ज्यादा पानी पिएगा तो इससे आपको बार-बार पेशाब लगेगी जिससे आपका यूरिन इंफेक्शन दूर होगा। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है जिससे इस समस्या से लड़ने में आपको मदद मिलती है।

3. धनिया के बीजों का सेवन करना है लाभदायक (Use Coriander Seeds)

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान धनिया का बीज इस परेशानी से जूझने में आपकी मदद करता है। धनिया के बीच को इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी सरल है। इसके लिए सबसे पहले आपको करीब 10 ग्राम धनिया के बीच लेना होगा और फिर उसे रातभर भिगा कर रखना होगा। इसके बाद दूसरे दिन सुबह में धनिया को पीसकर छान लें। अगर आपको इसमें थोड़ा टेस्ट चाहिए तो आप इसमें थोड़ा सा मिश्री को मिक्स कर लें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Do not hold urine long time otherwise urine infection know about symptoms problem preventive diet Male Female health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे