लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों का मजा खराब कर देंगी ये 5 गलतियां

By उस्मान | Updated: October 15, 2018 11:35 IST

अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है और कुछ दिनों बाद दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भैया दूज जैसे बड़े त्यौहार भी आने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कोई भी त्यौहार बिना मिठाई और पकवानों के बिना अधूरा है। लेकिन कुछ लोग हर्ष और उल्लास में बहुत सी उल्टी-सीधी अन्हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं।

Open in App

फेस्टिव सीजन जारी है। अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है और कुछ दिनों बाद दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भैया दूज जैसे बड़े त्यौहार भी आने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कोई भी त्यौहार बिना मिठाई और पकवानों के बिना अधूरा है। लेकिन कुछ लोग हर्ष और उल्लास में बहुत सी उल्टी-सीधी अन्हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। जाहिर है अभी मौसम बदल रहा है और आपके द्वारा खानपान को लेकर इस तरह की अनदेखी आपको बीमार कर सकती है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको खानेपीने से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां बता रही जिनसे आपको बचना चाहिए, वरना आप कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। 

चीनी और मैदा से बचेंकोई भी त्यौहार मिठाई और नमकीन पकवानों के बिना अधूरा है। लेकिन आपको इन चीजों को बनाने के लिए गेहूं के आटे और गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। सिल्वर कोटिंग वाली मिठाई खाने से बचें। आर्टिफीसियल कलर और केमिकल्स प्रिजर्वटिव चीजों को खाने से बचें। ये चीजें आपकी किडनी और लीवर को डैमेज कर सकती हैं। मिठाई के बजाय अपने रिश्तेदारों को नट्स गिफ्ट करें। 

तेल का कम इस्तेमाल करेंजाहिर है किसी भी त्यौहार में नमकीन पकवान बनते हैं जिनमें तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपको ब्लड प्रेशर और मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके बजाय आपको कम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए और भूलकर भी एक बार इस्तेमाल हुआ तेल दोबारा यूज न करें। 

खाना छोड़ना त्योहारों में लोग खुशी और व्यस्त रहने के चलते सिर्फ पकवान ही खाते हैं और खाना खाना भूल जाते हैं। यानी इस तरह वो सिर्फ अन्हेल्दी हाई फैट जंक फूड ज्यादा खा लेते हैं। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए तीनों समय खाना खायें।  

पर्याप्त पानी नहीं पीना इन दिनों लोग शॉपिंग, सजावट और कई तरह के कामों में व्यस्त रहते हैं जिससे वो पर्पाय्त पानी नहीं पीते हैं। इससे आपको कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। फेस्टिव सीजन में आपको हमेशा हाइड्रेट रहना चाहिए। पाने के बजाय आप नारियल पानी, छाछ या नीम्बू पानी भी पी सकते हैं। 

एक्सरसाइज की कमीइन दिनों आपको एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ना चाहिए। अपने व्यस्त समय से आपको कुछ मिनट खुद के लिए जरूर निकालने चाहिए। जाहिर है मिठाई और पकवान आपका वजन बढ़ा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडदशहरा (विजयादशमी)नवरात्रित्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार