Diet tips : सात दिन लगातार खा लेना भुने चने, खून की कमी, थकान, कमजोरी जैसे 6 रोग होने लगेंगे दूर
By उस्मान | Updated: January 26, 2020 08:20 IST2020-01-26T08:20:17+5:302020-01-26T08:20:17+5:30
अगर आपको हमेशा थकान, कमजोरी और हड्डियों में दर्द रहता है, तो आपको आज ही से चना खाना शुरू कर देना चाहिए

Diet tips : सात दिन लगातार खा लेना भुने चने, खून की कमी, थकान, कमजोरी जैसे 6 रोग होने लगेंगे दूर
भुने हुए चने स्वाद में ही मजेदार नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। भुने हुए चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
नियमित रूप से भुने हुए चने खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने, मर्दाना ताकत बढ़ाने, खून की कमी पूरी करने आदि में सहायता मिलती है। हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना भुने हुए चने खाने से आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
मोटापा कम करने में सहायक
आजकल के समय में देखा जाए तो बहुत से लोग अपने मोटापे की वजह से परेशान है अगर आप भी अपने मोटापे की वजह से परेशान है तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत प्राप्त होती है यदि इसका सेवन किया जाए तो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में सहायता करता है।
पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा
अगर आपको पेशाब से जुड़ी हुई कोई बीमारी है तो भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है जिन व्यक्तियों को बार-बार पेशाब आने की समस्या है उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगेगा।
कब्ज में राहत
जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या है उन्हें रोजाना भुने हुए चने खाने से बहुत आराम मिलेगा कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है कब्ज होने पर आप दिन भर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं आप भुने हुए चनों का नियमित रूप से सेवन कीजिए आपको कब्ज से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।
पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक
आपको बता दें कि भुना हुआ चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है चना खाने से खून भी साफ होता है जिसकी वजह से त्वचा में निखार आता है चने में फास्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता है।
नपुंसकता से बचाने में सहायक
अगर आप भुने हुए चने दूध के साथ खाते हैं तो इससे स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वीर्य गाढ़ा होता है अगर किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो भुने हुए चने खाने से आराम मिलेगा अगर भुने हुए चने को शहद के साथ खाया जाए तो इससे नपुंसकता दूर होती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है भुने हुए चने खाने से कुष्ठ रोग भी दूर होता है।
पथरी की समस्या से मिलती है राहत
दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल
काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।
हड्डियां बनती हैं मजबूत
काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।




