लाइव न्यूज़ :

हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आज ही से यह काम शुरू कर दें डायबिटीज के मरीज

By उस्मान | Updated: May 27, 2019 16:31 IST

डायबिटीज के मरीजों हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का अधिक खतरा होता है। यही वजह है कि उन्हें स्वस्थ रहने के लिए खानपान की विशेष सलाह दी जाती है। हालांकि वजन कम करके इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Open in App

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है लेकिन कुछ वजन कम करके हम इन रोगों के खतरों को कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ वजन घटाकर टाइप 2 डायबिटीज के साथ जीवन व्यतीत करने वाले लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के दीर्घकालिक जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।

डायबिटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा किये गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इस अध्ययन में इंग्लैंड के 725 श्वेत, अधिक वजन वाले वयस्क प्रतिभागियों को शामिल किया गया। अध्ययन में पाया गया कि समुचित ढ़ंग से वजन को नियंत्रित करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।

ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पोस्टडॉक्टोरल सदस्य जीन स्ट्रेलित्ज़ के अनुसार, ‘हमारे अध्ययन में, हमने देखा कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित कम से कम पांच प्रतिशत वजन कम करने वाले लोगों में अपना वजन बरकरार रखने वाले लोगों की तुलना में सीवीडी का 48 प्रतिशत कम खतरा था।’

शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों का वजन डायबिटीज का पता लगने के दौरान और फिर उसके एक वर्ष बाद मापा गया। स्ट्रेलित्ज़ ने आगाह किया कि अध्ययन से यह संकेत नहीं मिलता है कि जीवनशैली में बदलाव सीवीडी के इलाज या रोकथाम के लिए मधुमेह रोगियों द्वारा ली जाने वाली दवाओं की जगह ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे अध्ययन में ऐसा कोई सबूत नहीं मिलता है कि जीवनशैली में बदलाव मधुमेह की दवाओं का स्थान ले सकते हैं।’ 

स्ट्रेलित्ज ने बताया, ‘हालांकि हमारे शोध से पता चलता है कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को डायबिटीज के निदान के बाद सीवीडी का दीर्घकालीन खतरा कम करने में वजन कम करने से कुछ फायदा हो सकता हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब