बच्चे को रोजाना इतनी मात्रा में खिलाएं लहसुन, बीमारियों से रहेगा कोसों दूर

By उस्मान | Published: April 20, 2018 04:35 PM2018-04-20T16:35:55+5:302018-04-20T16:35:55+5:30

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बच्चों की डाइट में लहसुन शामिल कर आप उन्हें कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं।

diet tips health benefits of garlic for Kids | बच्चे को रोजाना इतनी मात्रा में खिलाएं लहसुन, बीमारियों से रहेगा कोसों दूर

बच्चे को रोजाना इतनी मात्रा में खिलाएं लहसुन, बीमारियों से रहेगा कोसों दूर

बच्चे जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। शुरू से ही अगर बच्चों की सही देखभाल की जाए, तो उनका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। जिससे उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों से बचाया जा सकता है। लहसुन बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लहसुन इसका सबसे अच्छा उपाय है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जन्म के 6 महीने बाद बच्चों को लहसुन का सेवन करवाया जा सकता है। खासतौर पर जब बच्चा सर्दी-ज़ुकाम से परेशान होने लगे, तो उसे लहसुन का सेवन कराना चाहिए। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है। यही वजह है कि इसे औषधीय जड़ी बूटी माना जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बच्चों की डाइट में लहसुन शामिल कर आप उन्हें कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं। 

1) हाई बीपी से बचाता है

हाई ब्लड प्रेशर केवल वयस्कों की बीमारी नहीं है इसकी चपेट में अब बच्चे भी आते हैं। आप बच्चे की डाइट में लहसुन को शामिल कर उसकी मदद कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इतना ही नहीं लहसुन के जरिए बच्चों में थ्रोम्बोसिस का भी इलाज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- खाली पेट लहसुन-शहद खाने से होते हैं ये 7 फायदे

2) आंतों की समस्या से बचाता है

कई बार उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच्चों के पेट में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। अगर आपके बच्चे को डीसेंट्री, डायरिया या कोलाइटिस है, तो उन्हें खाने में लहसुन जरूर शामिल करें। लहसुन आंत में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसे खाने से आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान नहीं पहुंचता। आप बच्चे को लहसुन का रस पिला सकते हैं इससे आप उसे आंत के कीड़ों से बचा सकते हैं। 

3) कान दर्द से दिलाए राहत

बच्चों को अक्सर कान में दर्द होने लगता है। लहसुन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो दर्द में राहत दिलाता है। इसमें एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण भी होते हैं जिससे आपके बच्चे के कान का दर्द दूर होता है। आप ओलिव ऑयल और लहसुन का ऑयल मिक्स करके बच्चे के कान का दर्द ठीक कर सकते हैं।

4) सर्दी-जुकाम से बचाता है

बच्चों में सर्दी ज़ुकाम आम समस्या है। बच्चे को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए आप उसे लहसुन पीसकर दे सकते हैं या रस निकालकर दे सकते हैं। इससे आपका बच्चा राहत महसूस करेगा।

5) अस्थमा से बचाता है

आजकल बच्चों में अस्थमा की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लहसुन को उबाल कर खाने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिलता है। आप अपने बच्चे को रात को सोने से पहले दूध के साथ तीन उबालकर दे दें। 

6) पाचन तंत्र ठीक रखता है

अगर आपके बच्चे का पाचन तंत्र खराब है या खराब होने से बचाना है, तो आप उसे लहसुन खिलाना शुरू कर दें। लहसुन से छोटी और बड़ी आंत दोनों ही सही रहते हैं। सही मात्रा में लहसुन के सेवन से गैस्ट्रिक कैनाल के सूजन से भी राहत मिल सकती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: diet tips health benefits of garlic for Kids

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे