लाइव न्यूज़ :

Diet tips: पुरुष जरूर खायें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम वाली ये 10 चीजें, कभी नहीं होगी कमजोरी, खून की कमी की शिकायत

By उस्मान | Updated: June 27, 2020 15:28 IST

Diet tips for men: अगर आप भी हैं कमजोरी के शिकार तो आज ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

Open in App
ठळक मुद्देकमजोरी दूर करके बलवान बनने के लिए खाएं ये चीजेंइन चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इन चीजों के सेवन के साथ एक्सरसाइज करने से बलवान बनता है शरीर

थकान, कमजोरी, खून और कामेच्छा की कमी आजकल हर युवाओं के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से यह समस्याएं बढ़ रही हैं। शरीर के कमजोर होने से व्यक्ति का मनोबल घटता है जिससे अवसाद, चिंता और तनाव जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। 

जाहिर है स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन जरूरी है। हम आपको कमजोरी दूर करने के लिए ऐसे आहार बताएंगे जिनको आप अपनी डाइट में लेने से आपकी खोई हुई ताकत फिर से वापस आ सकती है। इन चीजों के खाने से थकान, कमजोरी और खून की कमी जैसी मुसीबतों से राहत मिल सकती है।

पनीरआपको बता दे पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है आप पनीर को स्वादानुसार भोजन में ले सकते इससे आपके शरीर मे प्रोटीन की कमी नही होगी।

सोयाबीनमासपेशियां बनाने वाले लोग सोयाबीन का सेवन जरूर करे। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पौस्टिक आहार माना जाता है। यह आपकी बॉडी का बढ़ाता है। 

मूंगफलीमूंगफली खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15-16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ही पाई जाती है।

केलाकेले में एमिनो एसिड पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के निर्माण के लिए बहुत जरूरी होता है। हमे हर रोज़ काम से कम 2 केले जरूर खाने चाहिए। 

दूधदूध में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काम आता है। बता दे दूध हमारे ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखता है।

अंडेअंडे खाने से शरीर को केल्सियम, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में मिलते है और भरपूर ऊर्जा भी मिलती है इसलिए पुरूषों को सुबह नाश्ते में दो अंडे जरूर खाने चाहिए इससे शरीर ताकतवर बन जायेगा अंडे खाने से आंखों की रौशनी तेज होती है।

बादामदूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायक होते हैं।

गुड़ और चनेचना प्रोटीन तो गुड में विटामिन मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक कटोरी गुड़ चना खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। खून में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आप गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह आपके शरीर में खून की कमी भी कभी नहीं होने देता है। गुड़ और चने के अंदर काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इससे एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों में भी मजबूती आती है।

अगर आपको कब्ज की समस्या होती है और आपके शरीर का डाइजेशन खराब रहता है। तो ऐसे ही मैं आपको और भुने हुए चने का सेवन करें ऐसा करने से पाचन शक्ति भी ठीक रहती है। अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करें ऐसा करने से आपका मेटाब्लॉजिम भी तेज होता है और वजन भी आसानी से और तेजी के साथ घट जाता है।

दूध और मिश्रीविटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रोटीन जैसे तत्व दूध में पाया जाता है। इसी के चलते बड़ो और बुजुर्गो को दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसी के महिलाओं के लिए भी दूध काफी फायदेमंद होता है क्योंकि एक उम्र के बाद उनकी बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती है। दूध में मिश्री मिलाकर काफी फायदेमंद होती है। डॉक्टरों के मुताबिक दूध में मिश्री एक एंटासिड एजेंट के रूप में काम करती है।यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ावा देने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करती है।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत