लाइव न्यूज़ :

Diet tips: रात को खाना छोड़ दें ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, लंबी होगी उम्र, तनाव होगा कम, दिमाग होगा तेज़

By उस्मान | Updated: November 11, 2020 17:39 IST

नींद आने का रामबाण उपाय : सोने से पहले इन चीजों को खाने से परहेज करें फिर देखो क्या जबरदस्त नींद आएगी

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट में हेल्दी और फिट रहना जरूरी हैशरीर का कामकाज ठीक बना रहे, इसके लिए पर्याप्त नींद जरूरी हैपर्याप्त नींद नहीं लेने से माइग्रेन, सिरदर्द, मेंटल डिसऑर्डर आदि का भी खतरा

कोरोना संकट में हेल्दी और फिट रहना जरूरी है। यह कमजोर लोगों को जल्दी टारगेट कर रहा है। हेल्दी रहने के लिए खाने-पीने का अलावा बेहतर नींद भी जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। 

शरीर का कामकाज ठीक बना रहे, इसके लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। खराब जीवनशैली और तनाव या चिंता के चलते बहुत से लोग पर्याप्त नींद ले पाते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेने से माइग्रेन, सिरदर्द, मेंटल डिसऑर्डर आदि का भी खतरा होता है। 

बेहतर नींद इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप रात को सोने से पहले क्या खाते-पीते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ नींद को प्रभावित करते हैं। ध्यान रहे कि नींद की कमी आपकी उम्र को भी प्रभावित कर सकती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको रात को नहीं करना चाहिए, यदि आप अच्छी नींद चाहते हैं। 

क्रूसीफेरस वेजिटेबलब्रोकली, फूल गोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए जरूरी है। लेकिन रात को सोते समय पाचन तंत्र को फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में इससे नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ में पाचन संबंधी परेशानियां भी आपको जकड़ लेती हैं।

मीठे खाद्य पदार्थ या आइसक्रीमकई बार लोगों को रात को अचानक से आइसक्रीम खाने का मन कर सकता है। लेकिन ये आपकी नींद को बाधित कर सकती है क्योंकि इन्हें पचाने में भी ज्यादा समय लगता है। वहीं, केक, मिठाई और कैंडी जैसे हाई शुगर फूड्स आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाते हैं जिससे जल्दी नींद नहीं आती है।

शराबलोग ऐसा मानते हैं कि शराब के नशे में व्यक्ति जल्दी सो सकता है, लेकिन बता दें कि पूरी नींद लेने के बावजूद जब आप सुबह उठेंगे तो आपको थकान महसूस होगी। इसके अलावा शराब का सेवन कई गंभीर बीमारियों का जन्म दे सकता है।

चाय या कॉफीइन पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में सोने से पहले इनके सेवन से परहेज करना चाहिए। रात को इनके सेवन से आपको स्लीपलेसनेस यानी नींद की कमी हो सकती है।

इसके साथ ही, चॉकलेट के सेवन से भी रात में बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफीन के साथ ही इसमें अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो आपको अलर्ट रखने में मदद करते हैं।

टमाटर और खट्टे फलरात को सोने से पहले टमाटर खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें टायरामाइन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। इससे जल्दी नींद नहीं आती है।

वहीं, खट्टे फलों में विटामिन सी होता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। लेकिन सोने से पहले इनके सेवन से कई बार ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं। इस कारण एसिडिटी व सीने में जलन की परेशानी लोगों को होने लगती है।

संतरे का जूससंतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।

फास्ट फूड बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब