Diet tips: रात को खाना छोड़ दें ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, लंबी होगी उम्र, तनाव होगा कम, दिमाग होगा तेज़
By उस्मान | Updated: November 11, 2020 17:39 IST2020-11-11T17:26:42+5:302020-11-11T17:39:33+5:30
नींद आने का रामबाण उपाय : सोने से पहले इन चीजों को खाने से परहेज करें फिर देखो क्या जबरदस्त नींद आएगी

हेल्दी डाइट टिप्स
कोरोना संकट में हेल्दी और फिट रहना जरूरी है। यह कमजोर लोगों को जल्दी टारगेट कर रहा है। हेल्दी रहने के लिए खाने-पीने का अलावा बेहतर नींद भी जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
शरीर का कामकाज ठीक बना रहे, इसके लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। खराब जीवनशैली और तनाव या चिंता के चलते बहुत से लोग पर्याप्त नींद ले पाते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेने से माइग्रेन, सिरदर्द, मेंटल डिसऑर्डर आदि का भी खतरा होता है।
बेहतर नींद इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप रात को सोने से पहले क्या खाते-पीते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ नींद को प्रभावित करते हैं। ध्यान रहे कि नींद की कमी आपकी उम्र को भी प्रभावित कर सकती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको रात को नहीं करना चाहिए, यदि आप अच्छी नींद चाहते हैं।
क्रूसीफेरस वेजिटेबल
ब्रोकली, फूल गोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए जरूरी है। लेकिन रात को सोते समय पाचन तंत्र को फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में इससे नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ में पाचन संबंधी परेशानियां भी आपको जकड़ लेती हैं।
मीठे खाद्य पदार्थ या आइसक्रीम
कई बार लोगों को रात को अचानक से आइसक्रीम खाने का मन कर सकता है। लेकिन ये आपकी नींद को बाधित कर सकती है क्योंकि इन्हें पचाने में भी ज्यादा समय लगता है। वहीं, केक, मिठाई और कैंडी जैसे हाई शुगर फूड्स आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाते हैं जिससे जल्दी नींद नहीं आती है।
शराब
लोग ऐसा मानते हैं कि शराब के नशे में व्यक्ति जल्दी सो सकता है, लेकिन बता दें कि पूरी नींद लेने के बावजूद जब आप सुबह उठेंगे तो आपको थकान महसूस होगी। इसके अलावा शराब का सेवन कई गंभीर बीमारियों का जन्म दे सकता है।
चाय या कॉफी
इन पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में सोने से पहले इनके सेवन से परहेज करना चाहिए। रात को इनके सेवन से आपको स्लीपलेसनेस यानी नींद की कमी हो सकती है।
इसके साथ ही, चॉकलेट के सेवन से भी रात में बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफीन के साथ ही इसमें अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो आपको अलर्ट रखने में मदद करते हैं।
टमाटर और खट्टे फल
रात को सोने से पहले टमाटर खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें टायरामाइन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। इससे जल्दी नींद नहीं आती है।
वहीं, खट्टे फलों में विटामिन सी होता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। लेकिन सोने से पहले इनके सेवन से कई बार ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं। इस कारण एसिडिटी व सीने में जलन की परेशानी लोगों को होने लगती है।
संतरे का जूस
संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।
फास्ट फूड
बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है।


