लाइव न्यूज़ :

Diet tips: चाय पीते समय कभी न करें ये 7 गलतियां, शरीर बन जाएगा बवासीर जैसी बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: September 10, 2020 16:38 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : चाय पीते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर जाते हैं जो भारी पड़ सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देएक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ चीजों का चाय के साथ सेवन जहर के समान होता हैशरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा हो सकती है

ज्यादातर लोगों को चाय पीना बहुत पसंद होता है। कुछ लोगों के दिन की शुरुआत तो चाय से ही होती है। कई बार चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भी लोग करते हैं, जो खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे। लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कहते हैं कि चाय के साथ कुछ न कुछ चीज का सेवन जरूर करना चाहिए। सिर्फ चाय पीने से पेट में गैस बनती है और आपको मतली या उल्टी महसूस हो सकती है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ चीजों का चाय के साथ सेवन जहर के समान होता है। वास्तव में चाय और उसके साथ खाई जाने वाली चीजों में ऐसे घटक होते हैं, जो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा करते हैं, जिससे आपको खून की कमी, कब्ज, बवासीर और यहां तक कि आयोडीन की कमी हो सकती है।  

हरी सब्जियां हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परंतु चाय के साथ इसका सेवन करना जहर से कम नहीं होता है। आपको बता दें कि गोभी, फूलगोभी, मूली, सरसों, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोगन्स होते हैं। 

बेसन से बनी चीजेंचाय पीते वक्त बेसन से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं पेट में गड़बड़ी भी हो सकती है।

नींबू कुछ लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में नींबू मिलाकर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

अंडाकई लोग अंडे के साथ चाय पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण यह है कि चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिक एसिड अंडे के प्रोटीन के साथ मिलकर टैनिक एसिड प्रोटीन कंपाउंड का निर्माण करता है, जो पेरिस्टैल्सिस के कामकाज को धीमा कर देता है।

आंतों के मार्ग में मल के भंडारण के समय को बढ़ा देता है, जिससे कब्ज होता है और बवासीर का खतरा बढ़ जाता है।

आयरन और प्रोटीन वाली चीजेंआयरन और प्रोटीन भरपूर चीजों का चाय के साथ सेवन नहीं किया जाना चाहिए। चाय में टैनिन होता है जिसकी वजह से चाय का रंग भूरा होता है। इसी तरह ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो टैनिन के अन्य रूप हैं। यह सभी तत्व शरीर में प्रोटीन और आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं।

 

सेरियल्सआजकल लोग नाश्ते में धड़ल्ले से बाजार में मिलने वाले विभिन्न तरह के सेरियल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनरिफाइंड सेरियल्स में फाइटेट की मात्रा अधिक होती है, जो बीज के अंकुरण के समय फॉस्फोरस के स्रोत के रूप में कार्य करता है। लेकिन सेरियल्स में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। शोध से पता चलता है कि फाइटेट का लेवल बढ़ने से एनीमिया और जिंक की कमी का खतरा हो सकता है।

मीठे बिस्कुटचाय के साथ मीठे बिस्कुट खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। खान-पान में शुगर की ज्यादा मात्रा से त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे का आना या जल्दी झुर्रियां पड़ने की एक वजह यह भी हो सकती है। खाने में शुगर की कम मात्रा हमेशा कम रखनी चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब