लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए अमरूद, कई गंभीर बीमारियों का खतरा

By उस्मान | Updated: August 5, 2021 10:22 IST

अमरूद के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं इसलिए कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देअमरूद के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए डायबिटीज के मरीजों को भी अधिक सेवन नहीं करना चाहिए

अमरूद एक स्वादिष्ट सेहत के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर यह सस्ता फल कई रोगों से लड़ने में सहायक है। अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि अमरूद के पत्तों का रस पीने से हृदय स्वास्थ्य, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन इस फल में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो सभी के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो विशिष्ट स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित हैं। 

अमरूद के पोषक तत्व

अमरूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। एक अमरूद में सिर्फ 112 कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। फाइबर की मात्रा लगभग 9 ग्राम होती है और अमरूद में स्टार्च नहीं होता है। एक कप कटे हुए अमरूद में वसा की मात्रा 1.6 ग्राम होती है, लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, लगभग 4 ग्राम।

अध्ययनों से पता चलता है कि यह फल डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा, फोलेट और बीटा कैरोटीन कुछ अन्य पोषक तत्व हैं जो इस फल में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ लोग हैं जिन्हें अमरूद का सेवन करते समय सावधान रहना चाहिए।

जो लोग सूजन से पीड़ित हैंअमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। यही वजाह है कि अधिक मात्रा में अमरूद खाने से आप फूला हुआ महसूस कर सकते हैं। पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण शरीर को बहुत अधिक विटामिन सी को अवशोषित करने में कठिनाई होती है, इसलिए ओवरलोडिंग अक्सर सूजन को बढ़ाता है।

लगभग 40 प्रतिशत लोग fructose malabsorption नामक स्थिति से पीड़ित हैं। इसमें नैचुरल शुगर शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होती, बल्कि पेट में बैठ जाती है जिससे ब्लोटिंग हो जाती है। यहां तक कि अमरूद खाने और तुरंत सो जाने से भी सूजन हो सकती है।

जो लोग इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैंअमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज को कम करने और पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लेकिन अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है, खासकर अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह फ्रुक्टोज के कुअवशोषण के कारण भी होता है। इसलिए जरूरी है कि सीमित मात्रा में ही खाएं।

डायबिटीज से पीड़ित लोगों कोकम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अमरूद पसंदीदा फलों में से एक है। हालांकि यदि आप अपने खाने में इस फल को शामिल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल की नियमित रूप से जांच करते रहें। 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम प्राकृतिक चीनी होती है। इसलिए, बहुत अधिक खाने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। संयम से खाना सबसे अच्छा विकल्प है।

अमरूद कितनी मात्रा में और कब खाना चाहिए एक दिन में एक अमरूद खाना सुरक्षित है। इससे अधिक लेना शायद अच्छा विचार न हो। आप अपने शरीर को एनर्जी देने के लिए भोजन के बीच, या कसरत से पहले या बाद में फल खा सकते हैं। रात में फल खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है।

अमरूद के पत्तों का रस फायदेमंद है क्या ? अमरूद के पत्तों के रस से क्या फायदे होते हैं, इस बारे में अभी सीमित प्रमाण उपलब्ध हैं। किसी निष्कर्ष पर आने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत