लाइव न्यूज़ :

Diet tips: नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, इम्यून पावर होगी कमजोर, शरीर बनने लगेगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: January 23, 2021 18:22 IST

महामारी के इस दौर में इन चीजों को खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देइन्हें खाने से इम्यून पावर हो सकता है कमजोरकोरोना काल में डाइट को लेकर रहे सतर्कबेहतर हेल्थ के लिए खाने की टाइमिंग का ख्याल रखना जरूरी

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। सुबह का खाना आपके शारीरिक और मानसिक रूप के लिए जरूरी है। खाना हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिसको लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। 

आमतौर पर तो खाना किसी समय का भी हो ध्यान रखना पड़ता है लेकिन सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेहतर खान-पान से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सुबह नाश्ते में नहीं खाना चाहिए।

खट्टे फलसंतरे और टमाटर जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बेहतर हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं। लेकिन खट्टे फल पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। सुबह-सुबह इन फलों को खाने से जलन, सूजन और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

खाली पेट चाय या कॉफी एक कप या कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना सभी को पसंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान हो सकता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में अम्लीय रस का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है।

पैकेट जूस नाश्ते में ताजा फलों का रस पीना सबसे बेहतर उपाय है लेकिन डिब्बाबंद रस पीना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। पैक किये हुए रस में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से अग्न्याशय पर बुरा असर पड़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है। 

केलाकेला एक और फल है जिसे सुबह जल्दी खाने से बचना चाहिए। इस पीले फल में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो खाली पेट लेने पर रक्त में दो खनिजों का असंतुलन पैदा कर सकता है।

दहीदही आंत के अनुकूल भोजन है, जो सही समय पर लेने पर पाचन को बढ़ावा देता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया उच्च अम्लीय सामग्री के कारण सुबह सेवन करने पर अप्रभावी हो जाता है। दही खाने का सबसे बेहतर समय दोपहर है।

मीठी चीजें सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

ब्रेड जैमब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। 

कच्ची सब्जियां खाने में सलाद को शामिल करना अच्छा है, लेकिन सुबह नाश्ते में खाने से बचना चाहिए। दरअसल कच्ची सब्जियां फाइबर से भरी होती हैं, जो जिन्हें सुबह पचाने में मुश्किल हो सकती है। सुबह कच्ची सब्जियां खाने से गैस, सूजन और पेट में दर्द हो सकता है।   

मांस अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

जूस और शेकफ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब