लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इन 10 चीजों को कभी फ्रिज में न रखें, इन्हें खाने से शरीर बन सकता है बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: March 1, 2021 16:33 IST

diet tips in Hindi: फ्रिज में इन चीजों को रखने से वो विषाक्त हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देटमाटर और बैंगन जैसी सब्जियों को फ्रिज में न रखेंकुछ चीजों में पैदा हो सकता है बैक्टीरियाअंडों को फ्रिज में रखने से बचें

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए खाने-पीने से जुड़े नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग यह मानते हैं कि सिर्फ हेल्दी चीजें खाने से हेल्दी एंड फिट रहा जा सकता है लेकिन यह सच नहीं है। हेल्दी डाइट के साथ-साथ खाने की टाइमिंग, क्वालिटी और क्वांटिटी जैसी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाने-पीने की चीजों को रखने का तरीका भी काफी हद तक आपकी हेल्थ में सुधार कर सकता है। अक्सर देखा गया है कि लोग यह सोचकर खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में जमा कर देते हैं कि वो लंबे समय तक चलेंगी। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं। खराब होने के साथ वो जहरीले हो जाती हैं, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। 

हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए और एक बार इन्हें फ्रिज से निकालने के बाद वापस ना रखें  

कॉफीकॉफी को जितना संभव हो उतना ताजा रखने के लिए सूखी जगह पर रखें। फ्रिज का तापमान सामान्य तौर पर बहुत ठंडा होता है। कॉफी को उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर में रखना चाहिए। कॉफी को कमरे के तापमान पर रखना चाहिए। इसे गर्मी, नमी और प्रकाश से दूर रखा जाना चाहिए।

ब्रेडठंडे तापमान में रखने से कई वस्तुओं के सूखने का खतरा होता है। ब्रेड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे अगर फ्रिज में रखा जाए तो यह सूखा और बासी हो जाएगा। यदि ठंडे वातावरण में बहुत लंबे समय तक रखा जाए तो ब्रेड में बैक्टीरिया भी जमा सकते हैं। 

टमाटरटमाटर को फ्रिज में रखने से इसका स्वाद बिगड़ सकता है। ठंडा तापमान टमाटर की बनावट को भी बदल देगा और साथ ही अंदर की कुछ झिल्लियों को भी तोड़ देगा। इससे टमाटर बेस्वाद हो सकता है। अगर कमरे के तापमान पर रखा जाए तो टमाटर अच्छी तरह पक जाएगा और स्वादिष्ट स्वाद बनाए रखेगा।

बैंगनयह एक ऐसी सब्जी जिसे फ्रिज में रखने से यह जल्दी खराब हो सकती है। 50 डिग्री फ़ारेनहाइट (10 डिग्री सेल्सियस) से नीचे बैंगन के स्वाद को नुकसान पहुंचा सकता है। बैंगन को कमरे के तापमान पर और अन्य फलों और सब्जियों से दूर रखा जाना चाहिए।

प्याजजब प्याज को फ्रिज में रखा जाता है, तो इसके नरम और यहां तक कि चिपचिपा होने का खतरा होता है। बिना फ्रिज के प्याज ज्यादा लंबे समय तक रखा जा सकता है। प्याज तभी अच्छी रहती है जब उसे हवा लगती रहती है। इसे कमरे के तापमान पर रखना चाहिए। 

अंडेअक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग कच्चे अंडे फ्रिज में रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आदर्श रूप से, अंडे 20 डिग्री तापमान से कम वाली जगह पर स्टोर करने चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें कमरे के तापमान में रख सकते हैं, इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

लहसुन लहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें बहुत जल्दी अंकुरित पड़ने लगते हैं। इतना ही उसमें फफूंदी भी लगने लगती है जिसके सेवन से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय आपको लहसुन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।

शहद शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे आप जार में बंद रखेंगे तो ये सालो साल खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और शहद के गुण भी खत्म होने लगते हैं।

आलूआलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च तत्व शुगर में बदलने लगता है जिससे आलू का टेस्ट मीठा होने लगता है। एक्स्पेट मेंटे हैं कि आप आलू को 45 डिग्री तापमान में रख सकते हैं जिससे कई दिनों तक सेफ रहते हैं।

मक्खन मक्खन को फ्रिज में दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। अगर आपके पास अच्छी किस्म की प्लास्टिक है, तो आप इसे लपेटकर कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते है। मक्खन को इस्तेमाल करने के करीब 15 मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार