लाइव न्यूज़ :

Diet Plans for Men : स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ा सकती हैं ये 6 चीजें, क्वालिटी में भी होगा सुधार

By उस्मान | Updated: December 17, 2019 12:13 IST

खान-पान से जुड़ीं गलत आदतों और बिगड़ती जीवनशैली का असर सेहत के साथ पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतीस की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता कम होने लगतीधूम्रपान, शराब, वजन बढ़ना इसके प्रमुख कारण हैं

फैमिली प्लानिंग की बार-बार की गई कोशिशों के बाद भी अगर आप सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके शरीर में स्पर्म काउंट यानी शुक्राणु की कमी हो गई हो। खान-पान से जुड़ीं गलत आदतों और बिगड़ती जीवनशैली का असर सेहत के साथ पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ रहा है। स्पर्म काउंट कम होना और उसकी क्वालिटी खराब होना, दोनों ही फर्टिलिटी को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि तीस की उम्र के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

स्पर्म काउंट कम होने के कारणधूम्रपान, शराब, वजन बढ़ना, यौन संचारित रोग, हार्मोनल परिवर्तन और कुछ दवाओं से पुरुषों में खराब स्पर्म का कारण बनते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई मेडिकल इलाज मौजूद हैं लेकिन जीवनशैली और खानपान में थोड़े बदलाव करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार, हेल्दी डाइट के जरिये आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिनके नियमित सेवन से आप स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं और साथ ही क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं।

1) अनार का जूसरोजाना अनार का जूस पीने से आपको स्पर्म काउंट बढाने और स्पर्म क्वालिटी सुधारने में मदद मिल सकती है। अनार में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

2) कद्दू के बीजज्यादातर लोग कद्दू सेवन करते समय बीज को निकाल कर फेंक देते हैं। इसमें मौजूद जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड मेल ऑर्गन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में स्पर्म का निर्माण होता रहता है। प्रतिदिन एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट बढ़ता है।

3) लहसुनलहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन नामक कंपाउंड ब्लड फ्लो में सुधार करता है। रोजान सुबह कुछ कलियां चबाकर खाने से स्पर्म की संख्या बढ़ती है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इसके ब्रोमिलेन नामक एंजाइम और विटामिन बी स्टैमिना, एनर्जी और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। 

4) ओमेगा-3सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

5) दूधदूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

6) गाजरपुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब