लाइव न्यूज़ :

Diet plan for Covid patient: कोरोना की थकान और कमजोरी दूर करके जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: June 16, 2021 09:51 IST

कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में कई हफ्तों तक कमजोरी रहती है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में कई हफ्तों तक कमजोरी रहती है डाइट में पोषक तत्वों का ध्यान रखना जरूरीप्रोटीन की कमी न होने दें

कोरोना के दौरान और बाद में खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बीमारी के दौरान आप क्या खाते हैं इससे आपका समग्र स्वास्थ्य प्रभावित होता है। बीमारी के दौरान और बाद में विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है ताकि शरीर को पहले की तरह तंदरुस्त बनाया जा सके। तो चलिए जानते हैं कि आपको अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

हाई प्रोटीन डाइट प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जो सही करने की क्षमता को बढ़ाता है। कोरोना के मरीजों को प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को मजबूती मिलती है मांसपेशियों में सुधार होता है। इसके लिए आप पनीर, चिकन, अंडा, दाल आदि का सेवन कर सकते हैं। 

कार्बोहाइड्रेट बीमारी की थकान और कमजोरी से निपटने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। रोजाना कम से कम 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको खाने में साबुत अनाज, सब्जियां, दाल और फलियां शामिल करनी चाहिए।

फाइबर कोरोना के मरीजों को अपने खाने में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको ताजा फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आपको ज्यादा फल का रस पीने के बजाय उन्हें खाना चाहिए। 

विटामिन डी विटामिन डी कोरोना के मरीजों के लिए जरूरी तत्व है। कोरोना के मरीजों में इसकी कमी हो सकती है। इसके लिए आपको अंडे, सोयाबीन, मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको कैल्शियम वाली चीजों का भी सेवन करना चाहिए। 

डेयरी उत्पादकोरोना के मरीजों को जल्दी ठीक होने के लिए डाइट में डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक है। इसके लिए आपको दही, दूध, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए। 

खूब पानी पियें आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपका हर्बल चाय, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि कार्डियक और किडनी के मरीजों को पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। 

दिन में कई बार और थोड़ा-थोड़ा खाएंआपको दिन में थोड़ा-थोड़ा और कई बार खाना चाहिए। ध्यान रहे कि एक साथ ज्यादा खाने से बचें। इसके आलावा आपको नर्म और हल्के फूड खाने चाहिए ताकि उन्हें आसानी से पचाया जा सकता है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम