लाइव न्यूज़ :

Diet for weak muscles: कमजोर मांसपेशियों और हड्डियों को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: August 23, 2021 10:59 IST

अगर आप हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं ये चीजेंआसानी से उपलब्ध हो सकती हैं ये चीजें

किसी भी इंसान की सेहत की नींव बेहतर खान-पान पर टिकी है। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दुर्भाग्यवश आजकल हेल्दी डाइट नहीं लेने की वजह से अधिकतर लोग थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां, यौन समस्याओं आदि का सामना कर रहे हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना विटामिन जरूरी है, उतना ही कैल्शियम भी आवश्यक है। शरीर के अलग-अलग हिस्से में कैल्शियम की अलग जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर हड्डियों संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर कई और बीमारियां हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ हेल्दी फूड्स की जानकारी दी रही हैं जिनके नियमित सेवन से आपको इन समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

1) टमाटरटमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किशमिश किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

3) पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केलाकेले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) अंजीरएक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

6) तिल और सोया दूध तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच दूध मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम होता है जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है।

7) साबूदाना और काजू साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें। काजू में कॉपर और जिंक पाए जाते हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने में काफी असरदार हैं। 8) मूंगफली और बादाममूंगफली में प्रोटीन, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बाइसेप्स बनाने में मदद करते हैं यह याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करती हैं। बादाम में विटामिन ई और सेलेनियम पाया जाता हैं जिसकी वजह से यह वजन घटाने में मदद करता है ही और आपको स्मार्ट भी बनाने में मदद करता हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?