लाइव न्यूज़ :

Health Tips: नसों को साफ कर देंगी ये 2 चीजें, बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 05:29 IST

Open in App

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। धमनियों में ब्लॉकेज अचानक नहीं होती है बल्कि खराब डाइट और लाइफस्‍टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह हैं।

एक्सरसाइज नहीं करना, देर तक बैठे रहना, स्‍मोकिंग, शराब का सेवन, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं होता है। इससे नसों और खून में गंदगी जमा हो जाती हैं, जो नसों के ब्लॉक होने का कारण है। 

नसों के ब्लॉक होने से शरीर को अन्य बीमारियां घेर लेती है। इसके मरीजों की नसें निष्क्रिय हो जाती हैं। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इसके लक्षण हैं।

इसके अलावा आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और सभी ब्लॉक नसें खुल जाएंगी। हालांकि इसके सेवन के साथ आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 

1) चुकंदरशिखा के अनुसार चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और रक्त का प्रवाह में सुधार होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। 

चुकंदर एक ऐसा सब्जी है, जिसमें हृदय रोग के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। ये ब्लड प्रेशर को भी नार्मल करती है क्योंकि इसमें नाइट्रेट होते हैं। नाइट्रोग्लिसरीन की तरह, चुकंदर रक्त वाहिकाओं को खोलता है और प्रवाह में सुधार करता है।

इसके अलावा चुकंदर होमोसिस्टीन को कम करता है, जोकि एक एमिनो एसिड है जिससे हार्ट डिजीज और डिमेंशिया का खतरा होता है। यह सब्जी एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार है और ओवरएक्टिव प्लेटलेट्स को बाधित करके आपके रक्त को प्राकृतिक रूप से पतला करती है।

2) ब्रोकोली ब्रोकोली अन्य विटामिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए उतने जरूरी नहीं हैं, जितने कि विटामिन। ब्रोकोली के भीतर एंटीऑक्सिडेंट सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और आपके शरीर को तम्बाकू के धुएं और विकिरण जैसे विषाक्त मुक्त कणों से साफ रखने में मदद करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?