लाइव न्यूज़ :

‘डोलो 650’ को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सकों को 1000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार दिए, दवा कंपनी माइक्रो लैब्स ने किया खारिज, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 21, 2022 19:19 IST

गैर सरकारी संगठन ने बृहस्पतिवार (18 अगस्त) को उच्चतम न्यायालय को बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बेंगलुरु की दवा कंपनी पर चिकित्सकों को 1,000 करोड़ रुपये के उपहार देने के आरोप लगाए हैं जिससे कि वे मरीजों को परामर्श में यह दवा लिखें।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रो लैब्स, दवा उद्योग और चिकित्सकों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।‘डोलो 650’ की सालाना बिक्री 360 करोड़ रुपये रही है।कंपनी की कुल बिक्री का करीब आठ प्रतिशत है।

नई दिल्लीः दवा कंपनी माइक्रो लैब्स ने बुखार और शरीर के दर्द की रोकथाम में इस्तेमाल होने वाली अपनी दवा ‘डोलो 650’ को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सकों को 1,000 करोड़ रुपये के उपहार देने संबंधी आरोपों को निराधार बताया है।

एक गैर सरकारी संगठन ने बृहस्पतिवार (18 अगस्त) को उच्चतम न्यायालय को बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बेंगलुरु की दवा कंपनी पर चिकित्सकों को 1,000 करोड़ रुपये के उपहार देने के आरोप लगाए हैं जिससे कि वे मरीजों को परामर्श में यह दवा लिखें।

माइक्रो लैब्स के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आई कुछ खबरों में ऐसा निराधार आरोप लगाया गया है कि ‘डोलो 650’ को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने एक साल में 1,000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार वितरित किए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है और इससे माइक्रो लैब्स, दवा उद्योग और चिकित्सकों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।

‘डोलो 650’ की सालाना बिक्री 360 करोड़ रुपये रही है, जो कंपनी की कुल बिक्री का करीब आठ प्रतिशत है। प्रवक्ता ने कहा कि ‘डोलो 650’ जैसे किफायती विकल्प के साथ, देश भर के चिकित्सक महामारी में महंगी एंटीवायरल और अन्य दवाओं का सहारा लिए बिना अपने अधिकांश रोगियों को ठीक कर पाए। प्रवक्ता ने कहा कि एक हजार करोड़ रुपये के मुफ्त उपहारों का वितरण करने की बात ही बेतुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी स्पष्ट करना चाहती है कि जिस राशि के बारे में बात हो रही है वह पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत में कंपनी के समूचे कारोबार में कुल बिक्री और विपणन व्यय से संबंधित है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि चिकित्सकों ने यह दवा इसकी गुणवत्ता, बुखार से जल्द राहत और तीन दशक से भी अधिक समय में बनाए गए भरोसे के आधार पर लिखी है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाडॉक्टरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम