लाइव न्यूज़ :

इस तरह एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनी हैं दीपिका, फिगर मेंटेन के लिए रोज 10 मिनट करती हैं ये काम

By उस्मान | Updated: December 8, 2018 10:48 IST

दीपिका जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। वो खुद कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण को 'एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं' की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। ये लिस्ट यूके की एक फेमस मैगज़ीन ईस्टर्न आई वीकली ने जारी की है। खास बात यह है पिछले तीन सालों में दीपिका को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है। पिछले साल इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर थी लेकिन इस बार उन्हें दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा तीसरे स्थान पर रही। आपको बता दें कि निया शर्मा एक बार टॉप पर रह चुकी हैं।  

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हाल में शादी के बंधन में बंधी हैं। प्रियंका ने जोधपुर में निक जोनस से और दीपिका ने रणवीर कपूर से इटली में शादी की। जाहिर है इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर आना दोनों एक्ट्रेस के लिए दोहरी खुशी का मौका है। दीपिका जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। वो खुद कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। 

दीपिका अपने बॉडी को स्लिम रखने के लिए योग करती हैं। योग से मोटापे को कम करने और शरीर को पतला करने में मदद मिलती है। दीपिका के योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा ने एक हेल्थ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि दीपिका की तरह स्लिम ड्रिम बॉडी पाने के लिए आपको नियमित रूप से किन-किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए। 

1) नावासनयह एक बेहद सरल आसन है जिससे आपके एब्स और इनर थाई टोन होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें। अधिक लाभ पाने के लिए इस स्थिति में जितनी देर संभव हो रहें। 

2) शलभासनइससे आपकी बैक, बटक्स और हिप्स पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को जांघो के नीचे रखें। ठोड़ी को जमीन रखते हुए पैरों को बिना मोड़े ऊपर उठाएं। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें। धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर पहली स्थिति में लौट जाएं।

3) पुर्वोत्तासनइससे आपकी बाहरी जांघों पर काम होता है। इसके अलावा आर्म्स को स्ट्रेंथ और टोन करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा में जब आप अपने पैर और हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हैमस्ट्रिंग और ग्लट्स पर काम होता है। 

4) अधो मुख श्वानासनयह योगासन दिखने में आरामदायक है लेकिन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए काफी मुश्किल है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब हथेलियों और एड़ियों के बल पर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इससे आपकी कोर पर काम होता है। 

5) साइड फिर्स पोज़इससे कोर के अलावा आपकी थाई और ग्लट्स की मसल्स पर भी काम होता है। इसे करने के लिए आपके एक हाथ फर्श पर और दूसरा हाथ उसकी सीध में ऊपर ले जाना होता है। ऐसा करने से आपको थाई में दबाव महसूस होगा।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ारणवीर सिंहनिक जोनसफिटनेस टिप्सयोग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम