लाइव न्यूज़ :

OMG! रणवीर ने 12 साल में ही खो दी थी वर्जिनिटी, कोई लड़का वर्जिन है या नहीं 4 तरीकों से जानें

By उस्मान | Updated: August 21, 2019 10:57 IST

Tips for good sexual health: लड़कों की वर्जिनिटी पता करने का कोई एनाटॉमिकल और सेक्सुअल तरीका नहीं है। लेकिन आप कुछ तरीकों से इस बात का पता लगा सकते हैं।

Open in App

अगर आपको लगता है कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद चंचल, बिंदास और ऊर्जावान हुए हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल रणवीर बचपन से ही शरारती थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि वो सिर्फ अपनी शरारतों की वजह से नहीं बल्कि अपनी सेक्सी इमेज के लिए भी मशहूर थे। यही वजह थी कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।  

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने साल 2014 डेकन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बारह की उम्र में ही सेक्स कर लिया था। उन्होंने कहा कि मैंने सब कुछ जल्दी शुरू कर दिया था। मैं जब स्कूल में था तभी सब बच्चों की मां कहती थी इससे (रणवीर) दूर रहो मेरे बच्चे को भी बिगाड़ देगा। हां मेरे दोस्तों को मैं सबकुछ बताता था मैं सबको सिखाता था। 

रणवीर ने कहा, 'मैं बचपन में ही एक्सपर्ट बन गया था। क्योंकि ये सब मैने पहले ही शुरु कर दिया था। रणवीर ने बताया कि उन्हें ये सब काफी अच्छा लगता था जब कोई लड़की उन्हें देखती थी उनके पास आती थी। मैं बचपन में काफी मोटा था लेकिन आगे जाकर मैं काफी सेक्सी हो गया। यहां तक की मैंने काफी कम उम्र में ही खुद से बड़ी लड़की के साथ सेक्सी किया।'

 

कोई लड़का वर्जिन है या नहीं, इन 4 तरीकों से चल सकता है पता

सबसे पहले आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसी लड़के या लड़की की वर्जिनिटी के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई लड़का या लड़की किसी से यौन संबंध रख चुका है या नहीं, इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता। ज्यादातर डॉक्टर भी इस बात से सहमत हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों की वर्जिनिटी का पता लगाने के लिए कोई टेस्ट नहीं है। 

लड़कियों के मामले में आमतौर पर वर्जिनिटी को झिल्ली या हाइमन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिसका हाइमन टूटा है, वो वर्जन नहीं है। हालांकि इस पर डॉक्टरों का अलग मत है। डॉक्टर मानते हैं कि हाइमन ऊतकों का एक पतला टुकड़ा है, जो वैजाइना की दीवार पर मौजूद होता है। आमतौर पर यह, योनि मुख के पास एक छिद्र के रूप में दिखाई पड़ता है।

लगभग 10-15 फीसदी महिलाओं के शरीर में जन्म के समय हाइमन नहीं होता। तो ऐसे में हाइमन टूटने और वर्जिनिटी खोने का सवाल मौजूद नहीं है। दूसरा, हाइमन बिना यौन संबंध के भी टूट सकता है। दरअसल, खेलते समय, मास्टरबेट के दौरान, टैम्पोन बदलते समय या बिना किसी विशेष कारण के भी यह टूट सकता है।

लड़कों की वर्जिनिटी पता करने का कोई एनाटॉमिकल और सेक्सुअल तरीका नहीं है। लेकिन आप कुछ तरीकों से इस बात का पता लगा सकते हैं। ऐसे लड़के पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते या घबराते हैं या फिर बात करने में असहज होंगे। खैर, आप इन चार संकेतों से पता चल सकता है कि कोई लड़का वर्जिन है या नहीं।

 

1) संबंध बनाते समय शर्म महसूस करना  अगर किसी पुरुष ने कभी सेक्स नहीं किया है, तो उसे यह बिल्कुल नहीं पता होगा कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। वो आपको टच करने या किस करने से पहले पूछ सकता है। वहीं, एक अनुभवी पुरुष को यह पता होगा कि बिना एक शब्द बोले इसकी शुरुआत कैसे की जाए।

2) कंडोम के यूज का तरीका नहीं पता होना वर्जिन पुरुष को कंडोम का इस्तेमाल जरा भी नहीं पता होगा। इसका ज्ञान न होने के कारण वह कई बार इसे लगाने का प्रयास करेगा और इसे लगाने में वह कई बार असफल भी होगा। इसका सिर्फ यही मतलब नहीं कि वह वर्जिन है बल्की यह भी हो सकता है कि उसने इसका इस्तेमाल कभी किया न हो।

3) जल्दी ऑर्गेज्म पाना आपको बता दें कि बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पाना एक हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय कई पुरुष बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पहली बार संबंध बना रहा पुरुष कामोत्तेजना बढ़ने के कारण जल्दी ऑर्गेज्म पा सकता है।

4) घबराहट इसमें कोई शक नहीं है और एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय अधिकतर लड़के-लड़कियां घबराते हैं। इसका कारण ज्यादा उत्तेजित होना है जिससे घबराहट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा नर्वस है, तो आप समझ जायें कि वो अभी तक वर्जन है।

टॅग्स :सेक्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्सदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास