लाइव न्यूज़ :

समय पूर्व जन्में बच्चों की सेहत को सुधारने में कैफीन है मददगार, जानें कैसे

By भाषा | Updated: December 16, 2018 14:20 IST

यह शोध जर्नल पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुआ है। इस विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर अभय लोढ़ा ने कहा, ‘‘एनआईसीयू में एंटीबायोटिक्स के पश्चात कैफीन सर्वाधिक प्रभावकारी औषधि है।’’

Open in App

निर्धारित समय से पूर्व जन्में बच्चों को अगर कैफीन की निश्चित मात्रा प्रतिदिन दी जाए तो उनके मस्तिष्क विकास और श्वसन प्रणाली में सहायता मिल सकती है। एक शोध में यह जानकारी दी गई है और इन शोधकर्ताओं में एक वैज्ञानिक भारतीय मूल का है।कनाडा के केलगेरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि 29 सप्ताह से पहले जन्मे बच्चों को नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में कैफीन की निश्चित मात्रा दी गई ताकि वे अपना जीवन बेहतर संभव तरीके से प्रारंभ कर सकें।

यह शोध जर्नल पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुआ है। इस विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर अभय लोढ़ा ने कहा, ‘‘एनआईसीयू में एंटीबायोटिक्स के पश्चात कैफीन सर्वाधिक प्रभावकारी औषधि है।’’

यह भी पढ़ें: सर्दियों में दर्दनाक मुंह के छालों को एक दिन में जड़ से साफ कर देती है किचन में मिलने वाली ये चीजउन्होंने कहा, ‘‘महत्त्वपूर्ण यह है कि हमने कैफीन से चिकित्सा के प्रयोग के दीर्घावधि वाले प्रभावों को समझा एवं यह सुनिश्चित किया कि न केवल शिशुओं की उत्तरजीविता हो अपितु उनका जीवन गुणवत्तापूर्वक भी हो। शोधकर्ताओं द्वारा ब्रिटिश कोलम्बिया विश्वविद्यालय और माउंट सिनाई अस्पताल के साथ मिलकर कनाडा के 26 एनआईसीयू से मिले आंकड़ों को संसाधित किया गया।

उन्होंने पाया कि शुरूआती कैफीन चिकित्सा के तंत्रिका तंत्र विकास पर दीर्घावधि वाले नकारात्मक प्रभाव नहीं है। यह वास्तव में बेहतर संज्ञानात्मकता से संबंधित है और सुनने की अक्षमता एवं मिर्गी की परेशानियों को कम करती है। दल ने 18 से 24 महीने की आयु तक पहुंचे शिशुओं से मिले आंकड़ों का परीक्षण किया। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब