लाइव न्यूज़ :

Dahi ke fayde: दही में मिलाकर खाएं ये 10 चीजें, कैंसर, डायबिटीज, कब्ज, प्रोटीन की कमी से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: February 2, 2021 11:54 IST

दही खाने के फायदे : दही के साथ अलग-अलग हेल्दी चीजें खाने से आपके सेहत को ज्यादा फायदे हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देदही सेहत का खजाना, पेट रहता है दुरुस्तहेल्दी चीजों के सेवन के साथ बढ़ जाते हैं फायदेकई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है दही

दही खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। यही वजह है कि इसे सूपर फूड भी कहा जाता है। दही खाने से डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। बताया जाता है कि इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाने के इसके फायदे बढ़ जाते हैं। 

दही और जीराअगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद रहेगा। यह कैलोरी को कम करने में बहुत असरदार है।

दही और शहददही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के अल्सर से फायदा मिलता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो मुंह से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में मददगार है।

दही और काला नमक और शक्करदही में काला नमक मिलाकर खाने से पेट की गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसमे मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम दिल की बीमारियों से भी बचाए रखता है। दही में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है और इससे यूरिन की परेशानी में भी फायदा मिल सकता है।

दही और ओट्सहड्डियों को मजबूत बनाने में दही बहुत असरदार है। इसमें ओट्स मिलाकर खाने से शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।

दही, अजवाइन और फलदांतो के दर्द से परेशान है तो दही में अजवाइन मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। इससे मुंह के छालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दही और फल बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। इन्हें मिलाकर खाने से शरीर चुस्त बना रहता है।

दही, काली मिर्च, हल्दी और अदरकअगर आप कब्ज से परेशान हैं तो दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। बच्चों के लिए दही में हल्दी और अदरक मिलाकर खाने से फोलिक एसिड की कमी पूरी हो जाती है।

दही खाने के अन्य फायदे

दिल को स्वस्थ रखने में मददगार जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है। 

इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूतदोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।

हड्डियां बनती हैं मजबूतविटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोलदही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।

सिरदर्द से राहतदही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।  

बवासीर से मिलती है राहतदही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसर डाइट चार्टडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब