Dahi ke fayde: दही में मिलाकर खाएं ये 10 चीजें, कैंसर, डायबिटीज, कब्ज, प्रोटीन की कमी से होगा बचाव
By उस्मान | Updated: February 2, 2021 11:54 IST2021-02-02T11:54:56+5:302021-02-02T11:54:56+5:30
दही खाने के फायदे : दही के साथ अलग-अलग हेल्दी चीजें खाने से आपके सेहत को ज्यादा फायदे हो सकते हैं

दही के फायदे
दही खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। यही वजह है कि इसे सूपर फूड भी कहा जाता है। दही खाने से डायबिटीज, बवासीर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। बताया जाता है कि इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाने के इसके फायदे बढ़ जाते हैं।
दही और जीरा
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद रहेगा। यह कैलोरी को कम करने में बहुत असरदार है।
दही और शहद
दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के अल्सर से फायदा मिलता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो मुंह से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में मददगार है।
दही और काला नमक और शक्कर
दही में काला नमक मिलाकर खाने से पेट की गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसमे मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम दिल की बीमारियों से भी बचाए रखता है। दही में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है और इससे यूरिन की परेशानी में भी फायदा मिल सकता है।
दही और ओट्स
हड्डियों को मजबूत बनाने में दही बहुत असरदार है। इसमें ओट्स मिलाकर खाने से शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।
दही, अजवाइन और फल
दांतो के दर्द से परेशान है तो दही में अजवाइन मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। इससे मुंह के छालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दही और फल बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। इन्हें मिलाकर खाने से शरीर चुस्त बना रहता है।
दही, काली मिर्च, हल्दी और अदरक
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। बच्चों के लिए दही में हल्दी और अदरक मिलाकर खाने से फोलिक एसिड की कमी पूरी हो जाती है।
दही खाने के अन्य फायदे
दिल को स्वस्थ रखने में मददगार
जंक फूड खाने से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करती है।
इम्यूनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही को अपने आहार में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का कई रोगों से बचाव होता है।
हड्डियां बनती हैं मजबूत
विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त एक कटोरी दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम कैलोरी है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हडि्डयों को मजबूत करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
दही शरीर में से अतिरिक्त पोटैशियम को बाहर निकाल देता है, जिससे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करते हैं, इसके अलावा दही हृदय रोगों के लिए भी लाभदायक है।
सिरदर्द से राहत
दही में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक कटोरी दही खानी चाहिए।
बवासीर से मिलती है राहत
दही में भुना हुआ पिसा जीरा, नमक और कालीमिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है और भोजन जल्दी पच जाता है। बवासीर के रोगियों को भी दोपहर के भोजन के साथ दही या छाछ में अजवायन डाल कर पीने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने दोपहर के भोजन के साथ दही जरूर खायें।

