लाइव न्यूज़ :

curry leaves benefits: करी पत्ता के फायदे, पोषक तत्वों का भंडार करी पत्ता 8 बीमारियों से कर सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: February 20, 2021 12:04 IST

करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से आपको बचा भी सकता है

Open in App
ठळक मुद्देखाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है करी पत्ताकई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कर सकता है मीठा नीमत्वचा समस्याओं का भी करता है निदान

ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां होती हैं जिनका इस्तेमाल खाना बनाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है। इनमें से एक करी पत्ता भी है। करी पत्ते का इस्तेमाल अक्सर भारतीय रसोई में तड़के के तौर पर किया जाता है। ये पौधा सेहत को दुरुस्त करने के भी काम कर सकता है।

करी पत्ता किसे कहते हैं

करी पत्ता जिसे मीठा नीम भी कहते हैं। इसका पौधा आपके या आपके पड़ोसियों के घर में आपको जरूर लगा मिलेगा। यह जितनी आसानी से गमलों में उग जाता है, इसके फायदे उतने ही बेहतरीन हैं। मीठे नीम के पत्ते विशेषकर कढ़ी में डाले जाते हैं जिस वजह से इसे करी पत्ता कहा जाता है। 

करी पत्ता के पोषक तत्व

करी पत्ता में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटी-ओक्सिडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है। इसलिए जब आप करी पत्ते को खाने में डाले तो इन पत्तियों को अलग करके फेंकने की बजाए इन्‍हें जरूर खाएं।

करी पत्ता खाने का तरीका

करी पत्ता का इस्तेमाल खाना बनाते समय मसाले के रूप में किया जाता है। इसे कढ़ी, सब्जी, दाल, सांभर और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद बढाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आप इसकी चटनी भी बना सकते हैं। कुछ विशेष परिस्थियों जैसे किसी खास बीमारी से बचाव के लिए इसके जूस का सेवन भी किया जा सकता है।

करी पत्ता के फायदे

करी पत्ते में मौजूद कारबेजोल एलकोलाइड्स नामक तत्व वजन को कम करने में मदद करते हैं। ये शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं।

करी पत्ते में लैक्सेटिव तत्व होते हैं। ये अपच की समस्या को खत्म करने में मदद कर सकता है। करी पत्ते में एंटी बैक्टेरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लामेटरी तत्व होते हैं। इसलिए रोजाना करी पत्ते के सेवन से सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक बीमारियों से बचाव हो सकता है।

करी पत्ते में हाइपग्लेसमिक तत्व पाए जाते हैं। ये खून में शर्करा की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज रोग में लाभ होता है। करी पत्ते का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा है। इसमें मौजूद विटामिन ए रतौंधी, मोतियाबिंद और आंखों का धुंधलापन आदि दूर करने में कारगर होता है।

कई लोगों को कामकाज के दबाव के चलते तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए भी करी पत्ता अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी और ई स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं।

करी पत्ते में मौजूद सत्व के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी लाभ होता है। ये ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टेकल कैंसर में सबसे ज्यादा उपयोगी होता है।

करी पत्ते में टेनिन नामक गुणकारी तत्व होता है। ये लिवर के संक्रमण से बचाने में मदद करता है। करी पत्तों को सुखाकर इसे नारियल तेल में पकाकर लगाने से बालों का झड़ना बंद होता है। इससे बाल काले भी होते हैं।

जिन लोगों को गैस्ट्रिक या बदहजमी की शिकायत हो जाती है, उन्हें भी करी पत्ता खाना चाहिए। ये आंतों में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत