लाइव न्यूज़ :

गाय के गोबर से नहीं हो सकता कोरोना का इलाज, भारतीय डॉक्टरों ने दी चेतावनी

By उस्मान | Updated: May 11, 2021 13:28 IST

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शरीर पर गोबर लगा रहे लोग

Open in App
ठळक मुद्देइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शरीर पर गोबर लगा रहे लोगगुजरात में सामने आ रहे हैं ऐसे मामलेडॉक्टरों ने दी बीमारी फैलने की चेतावनी

कोरोना वायरस का गाय के गोबर से इलाज किया जा सकता है, ऐसे दावों के खिलाफ भारतीय डॉक्टरों ने सख्त चेतावनी जारी की है। डॉक्टरों ने कहा है कि गोबर की प्रभावशीलता का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और इससे अन्य बीमारियों को फैलाने का जोखिम बढ़ सकता है। 

गोबर से इम्यून सिस्टम मजबूत होने का दावाखबरें हैं कि गुजरात में कुछ लोग हफ्ते में एक बार गौशाला जा रहे हैं और वहां जाकर अपने शरीर पर गाय का गोबर और मूत्र लगा रहे हैं ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और कोरोना से उबरने में मदद मिले।

हिंदू धर्म में, गाय जीवन और पृथ्वी का एक पवित्र प्रतीक है और सदियों से हिंदुओं ने अपने घरों को साफ करने और प्रार्थना अनुष्ठानों के लिए गाय के गोबर का उपयोग किया है, यह विश्वास करते हुए कि इसमें चिकित्सीय और एंटीसेप्टिक गुण हैं।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक फार्मास्युटिकल्स कंपनी में एसोसिएट मैनेजर गौतम मणिलाल बोरीसा ने बताया कि आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी  यहां आते हैं। उनका मानना है कि इस थेरेपी से उनकी प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और वे बिना किसी भय के मरीजों के पास जा सकते हैं और उन्हें ठीक कर सकते हैं। गौतम का कहना है कि पिछले साल उन्हें इस अभ्यास से कोरोना से उबरने में मदद मिली। 

पूरे शरीर पर लगाया जाता है गोबर और मूत्रबताया जा रहा है कि लोग गौशाला आकर अपने शरीर पर गोबर और मूत्र का मिश्रण लगाकर सूखने तक का इंतजार करते हैं। इसके बाद गाय को गले लगाते हैं या उनका सम्मान करते हैं। ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास करते हैं। आखिर में अपने शरीर को दूध या छाछ से धो लेते हैं।

डॉक्टरों ने दी चेतावनीभारत और दुनियाभर के डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के लिए वैकल्पिक उपचार का अभ्यास करने के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है। उनका मानना है कि इस तरह के अभ्यास सुरक्षा की गलत भावना पैदा कर सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं को जटिल कर सकते हैं। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जेए जयलाल ने कहा कि ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गाय का गोबर या मूत्र कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है, यह पूरी तरह से विश्वास पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को सूंघने या इनका सेवन करने में स्वास्थ्य जोखिम भी शामिल हैं। इससे अन्य बीमारियां पशु से मनुष्यों में फैल सकती हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब